Advertisement

फैशन

‘धुरंधर’ की 'उल्फत' का ग्लैमरस लुक, रंग-बिरंगे गाउन में सौम्या टंडन लगीं अप्सरा, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें!

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST
  • 1/6

टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस में शामिल सौम्या टंडन एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं. ‘भाबीजी घर पर हैं!’ से घर-घर में पॉपुलर हुईं सौम्या ने इस बार अपने फैशन सेंस से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. उनकी नई तस्वीरों में उनका ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.


(PHOTO: Instagram@saumyas_world_)

  • 2/6

सौम्या टंडन ने अपने नए फोटोशूट में स्ट्रैपलेस मल्टीकलर गाउन पहना है, जिसमें रेनबो इंस्पायर्ड स्ट्राइप्स उनके लुक को बेहद यूनिक बना रहे हैं. गाउन के चमकदार कलर फोटोज में फ्रेशनेस और पॉजिटिव एनर्जी एड कर रहे हैं.
 

(PHOTO: Instagram@saumyas_world_)

  • 3/6

इस पूरे लुक की खास बात सौम्या की सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइलिंग रही. उन्होंने सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल के साथ मिनिमल मेकअप कैरी किया, जिसने उनके लुक को और ज्यादा एलिगेंट बना दिया.

(PHOTO: Instagram@saumyas_world_)
 

Advertisement
  • 4/6

ग्लोइंग स्किन, न्यूड टोन मेकअप और हल्के एक्सेसरीज ने उनके फैशन स्टेटमेंट को परफेक्ट फिनिश दिया.इंडोर लोकेशन पर क्लिक की गई ये तस्वीरें किसी फैशन मैगजीन शूट जैसी लग रही हैं.
 

(PHOTO: Instagram@saumyas_world_)
 

  • 5/6

तस्वीरों में सौम्या के एक्सप्रेशंस, बोल्ड अंदाज और स्टाइलिश पोज़ हर फोटो को खास बना रहे हैं. बिना ज्यादा ओवरस्टाइलिंग के भी उन्होंने साबित कर दिया कि सही आउटफिट और कॉन्फिडेंस किसी भी लुक को शानदार बना सकते हैं.

(PHOTO: Instagram@saumyas_world_)

  • 6/6

सौम्या टंडन लंबे समय से अपने फैशन और पर्सनालिटी के लिए चर्चा में रहती हैं. उनका यह लेटेस्ट फोटोशूट एक बार फिर साबित करता है कि वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और ग्रेसफुल हीरोइनों में से एक हैं.

(PHOTO: Instagram@saumyas_world_)
 

 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement