Advertisement

फैशन

वेनिस में नाव पर दिखा राधिका मर्चेंट का अब तक का सबसे अनोखा लुक, साड़ी-स्टाइल गाउन में अंबानी परिवार की बहू ने बिखेरा जलवा

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:52 PM IST
  • 1/9

इटली के तैरते शहर वेनिस में रखे गए 61वें वेनिस बिएनाले के दौरान विदेश में अंबानी परिवार की महिलाओं का ठाठ देखने को मिला. नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी तक के लुक की खूब चर्चा हो रही है. लेकिन अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने अपने रॉयल और रेट्रो अंदाज से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में वो आइकॉनिक हॉलीवुड फिल्म की हीरोइन के लुक से इंस्पायर्ड साड़ी गाउन पहने दिखीं, जिसमें उनका विटेंज लुक देखते ही बन रहा था.

  • 2/9

इंडिया पवेलियन के उद्घाटन के मौके पर राधिका का लुक किसी बॉलीवुड क्वीन जैसा लग रहा था. मिंट ग्रीन कलर के साड़ी साड़ी इंस्पायर्ड गाउन में वो नाव पर बैठीं बेहद ग्रेसफुल अंदाज में नजर आईं. उनका इस लुक में पुराने जमाने के हॉलीवुड ग्लैमर और इंडियन ट्रेडिसनल साड़ी का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला.

  • 3/9

राधिका मर्चेंट ने इस खास मौके पर फ्रेंच फैशन हाउस Givenchy का कस्टम हाउते कॉउचर साड़ी गाउन पहना था. ये गाउन भारतीय साड़ी की ड्रेपिंग से इंस्पायर्ड था, जिसे मॉडर्न वेस्टर्न सिल्हूट के साथ डिजाइन किया गया था. मिंट ग्रीन कलर के इस वन-शोल्डर गाउन पर बेहद बारीक एम्बेलिशमेंट्स लगाए गए थे, जो इसे और भी रॉयल बना रहे थे.

Advertisement
  • 4/9

गाउन के साथ राधिका ने मैचिंग ओपेरा ग्लव्स कैरी किए थे, जिन्होंने उनके पूरे लुक में हॉलीवुड फिल्मों जैसा क्लासिक टच जोड़ दिया. बाकी पूरे गाउन पर पर्ल और सीक्वेंस की डीटेलिंग की गई है, जो उनके लुक में स्टाइल और ग्लैमर जोड़ रही है. राधिका का ये अवतार देखते ही बन रहा था. इस लुक में उनकी हर अदा फैंस को बहुत पसंद आ रही है.

  • 5/9

राधिका का यह लुक देखकर लोगों को हॉलीवुड अभिनेत्री Audrey Hepburn की याद आ गई. उन्होंने अपनी 1961 में आई फिल्म 'ब्रेकफास्ट एट टिफनीज' में ऐसा ही साड़ी-स्टाइल गाउन पहना था. तब करीब 65 साल पहले डिजाइनर Givenchy ने भारतीय साड़ी की ड्रेप से इंस्पिरेशन लेकर ही 'साड़ी ड्रेस' का कॉन्सेप्ट तैयार किया था, जिसे फिर से इस मॉडर्न अवतार में री-क्रिएट किया गया है.

  • 6/9

अपने रेट्रो अवतार को कंप्लीट करने के लिए राधिका ने शानदार डायमंड जूलरी पहनी थी, जिसने उनके लुक को और भी ज्यादा क्लासी और रॉयल टच जोड़ दिया. उन्होंने कानों में बड़े-बड़े डायमंड इयररिंग्स पहने थे और हाथ में हायमंड बाजूबंद पहना था, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद लग्जरी फील दी.

Advertisement
  • 7/9

हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने रेट्रो इंस्पायर्ड हेयर लुक चुना. हल्के वॉल्यूम और हाफ-टाइड स्टाइल में सेट किए गए बाल उनके पूरे लुक को क्लासिक फिनिश दे रहे थे.

  • 8/9

वेनिस की खूबसूरत नहरों और नावों के बीच राधिका मर्चेंट का ये अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

  • 9/9

अंबानी परिवार की छोटी बहू का ये रेट्रो फैशन स्टेटमेंट लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. भारतीय साड़ी की खूबसूरती को इंटरनेशनल हाउते कॉउचर के साथ जिस तरह राधिका ने कैरी किया वो काबिल-ए-तारीफ है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement