Advertisement

फैशन

राजस्थानी रंग में रंगीं जयपुर की राजकुमारी गौरवी, बांधनी लहंगा-चोली पहन दिखाया रॉयल अंदाज, PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST
  • 1/7

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की बेटी जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी का हर अंदाज लोगों को पसंद आता है. मेट गाला 2026 में अपनी नानी की साड़ी में ग्लैमरस अंदाज दिखाने वाली गौरवी चर्चा में बनी हुई हैं. सिर्फ मॉर्डन लुक ही नहीं बल्कि राजस्थानी लिबास में भी वो बेहद सुंदर लगती हैं. गौरवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें वो राजस्थानी लहंगा-चोली में सबसे हटकर और खूबसूरत लग रही थीं. 

(PHOTO: Instagram@gauravikumari)

  • 2/7

इन तस्वीरों में गौरवी के अलावा कुछ और लड़कियां भी नजर आ रही हैं, जिनको देखकर लग रहा है कि यह किसी जश्न की तस्वीरें हैं. राजकुमारी समेत सभी लड़कियों ने शाही आउटफिट्स ही पहने हुए हैं और सभी लोग बहुत अच्छे भी लग रहे हैं. 

(PHOTO: Instagram@gauravikumari)

  • 3/7

इन तस्वीरों में राजकुमारी गौरवी ने राजस्थान की पारंपरिक पोशाक लहंगा-चोली पहन रखी है और उसका दुप्पटा भी उन्होंने ट्रेडिशनल स्टाइल में अपने सिर पर ओढ रखा है.

(PHOTO: Instagram@gauravikumari)

Advertisement
  • 4/7

गौरवी ने बांधनी प्रिंट का लहंगा-चोली पहनी है, जो राजस्थान में बेहद पॉपुलर भी है. उनके इस वाइब्रेंट गुलाबी पोशाक पर सोने के धागों और जरी का काम हो रखा है. हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं और कानों में झुमके पहने हैं.

(PHOTO: Instagram@gauravikumari)

  • 5/7

गौरवी ने अपने दुप्पटे को सिर पर ओढ़कर एक पारंपरिक लुक दिया है.  दुप्पटे के किनारों पर सुनहरी गोटा-पट्टी का काम है, जो इसे और भी खूबसूरत बना रहा है. उनके पूरे लुक में जूलरी ने खास रोल निभाया है, माथे पर उन्होंने राजस्थानी बोरला और कानों में मैचिंग इयररिंग्स ने उनके देसी लुक को रॉयल टच दिया है.

(PHOTO: Instagram@gauravikumari)

  • 6/7

अपने मॉर्डन लुक की वजह से सुर्खियों में रहने वाली राजकुमारी गौरवी का यह राजसी अंदाज सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अपने बालों को उन्होंने सफाई पीछे की तरफ स्टाइल किया और न्यूट्रल मेकअप अपने लुक को बैलेंस किया है.

(PHOTO: Instagram@gauravikumari)

Advertisement
  • 7/7

गौरवी कुमारी ने जो लहंगे के साथ शॉर्ट कुर्ती स्टाइल चोली पहनी है, जो उनके शाही लुक के साथ एकदम जंच रही है. गौरवी की चोली पर पूरा जरी वर्क हो रखा है और काजू पर भी काम हो रखा है. 

(PHOTO: Instagram@gauravikumari)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement