कॉफी प्लांटेशन का काम देखने गईं थीं IPS की पत्नी, जंगली हाथी के हमले में चली गई जान

कर्नाटक के कोडागु जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां सीनियर IPS अधिकारी सुनील आचय्या की पत्नी संध्या आचय्या की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई. यह घटना तब हुई, जब वह कॉफी प्लांटेशन के काम का जायजा लेने गई थीं. इस हादसे के बाद इलाके में दहशत है.

Advertisement
कॉफी प्लांटेशन के काम का जायजा लेने गई थीं आईपीएस की पत्नी. (Photo: Representational) कॉफी प्लांटेशन के काम का जायजा लेने गई थीं आईपीएस की पत्नी. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • मडिकेरी,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

कर्नाटक के कोडागु जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां जंगली हाथी के हमले में सीनियर आईपीएस अधिकारी की पत्नी की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वे अपने कॉफी प्लांटेशन के काम को देखने गई थीं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने आईपीएस अधिकारी सुनील अचैया से फोन पर बात कर संवेदना जताई. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ है.

Advertisement

एजेंसी के मुताबिक, घटना मडिकेरी क्षेत्र के टिटिमती के पास स्थित कोननाकट्टे गांव में शुक्रवार को हुई. मृतका की पहचान सीनियर आईपीएस अधिकारी सुनील अचैया की पत्नी संध्या अचैया के रूप में हुई है. वह अपने कॉफी प्लांटेशन में चल रहे काम का जायजा लेने पहुंची थीं, तभी अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया.

हाथी के हमले में संध्या अचैया को गंभीर चोटें आईं. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी. घायल हालत में उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: शहर के अंदर घुस आया जंगली हाथी, दहशत में आ गए लोग... बाहर खदेड़ने में जुटी वन विभाग की टीम

CMO की तरफ से जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दिल्ली में DGP के पद पर तैनात सुनील अचैया के प्रति संवेदना व्यक्त की. डीके शिवकुमार ने अचैया को कॉल कर इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिल दहला देने वाली घटना है. इसके बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ. इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं. भगवान आपको और आपके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें.

शिवकुमार ने यह भी कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जंगली हाथियों के खतरे से निपटने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है.

इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और वन विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »