कर्नाटक के कोडागु जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां सीनियर IPS अधिकारी सुनील आचय्या की पत्नी संध्या आचय्या की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई. यह घटना तब हुई, जब वह कॉफी प्लांटेशन के काम का जायजा लेने गई थीं. इस हादसे के बाद इलाके में दहशत है.
केरल की आईटी प्रोफेशनल शरण्या कर्नाटक के कोडागु में ट्रेकिंग के दौरान रास्ता भटक गई थीं. अब चार दिन की खोज के बाद उन्हें सुरक्षित जंगल से निकाल लिया गया है. शरण्या ने जंगल में अकेले होने और मोबाइल नेटवर्क न होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने बताया कि उन्हें डर भी नहीं लगा.
कर्नाटक के कोडागु जिले में एक प्राइवेट रिसॉर्ट में एक फैमिली के तीन लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. इस बारे में जब पुलिस को पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.