'40 साल पहले बोला था तुम CM बनोगे', डीके शिवकुमार के बारे में क्या बोले उनके ज्योतिषी

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के बीच डीके शिवकुमार के करीबी ज्योतिषी द्वारकानाथ गुरुजी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने 40 साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि शिवकुमार एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार लंबी पारी खेलने वाले नेता हैं और उन्हें कांग्रेस हाईकमान का पूरा समर्थन मिलेगा.

Advertisement
द्वारकानाथ गुरुजी ने डीके शिवकुमार को लेकर कई दावे किए हैं (Photo- Social Media) द्वारकानाथ गुरुजी ने डीके शिवकुमार को लेकर कई दावे किए हैं (Photo- Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:03 AM IST

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के नेतृत्व परिवर्तन के बीच राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे शिवकुमार को लेकर उनके करीबी ज्योतिषी द्वारकानाथ गुरुजी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने करीब 40 साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि डीके शिवकुमार एक दिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे.

Advertisement

पीटीआई वीडियो से बातचीत में द्वारकानाथ गुरुजी ने कहा कि डीके शिवकुमार केवल एक दिन या एक बार के मुख्यमंत्री नहीं होंगे, बल्कि लंबी पारी खेलने वाले नेता साबित होंगे. उन्होंने कहा कि शिवकुमार की कुंडली बेहद मजबूत है और वह लंबे समय तक कर्नाटक की राजनीति में शीर्ष भूमिका निभाएंगे. 

ज्योतिषी ने दावा किया कि उन्होंने शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तीन शुभ तारीखें भी दी हैं. इनमें 31 मई, 5 जून और 6 जून शामिल हैं.

बता दें कि कांग्रेस के भीतर जारी मंथन के बीच यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि डीके शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. शनिवार को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक बुलाई गई है, जिसमें नए नेता के नाम पर औपचारिक फैसला हो सकता है.

Advertisement

उधर, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और कैबिनेट भंग कर दी गई है. इसके बाद से ही कांग्रेस नेतृत्व नई सरकार के गठन को लेकर लगातार बैठकों में जुटा हुआ है.

द्वारकानाथ गुरुजी ने यह भी कहा कि डीके शिवकुमार को कांग्रेस हाईकमान का पूरा समर्थन मिलेगा. उनके मुताबिक, शिवकुमार के नेतृत्व में कर्नाटक स्वस्थ और समृद्ध राज्य बनेगा क्योंकि उनके पास राज्य के विकास को लेकर स्पष्ट विजन है.

अगले विधानसभा चुनाव लेकर भी बड़ा दावा

2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी ज्योतिषी ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि शिवकुमार अगला चुनाव भी जीतेंगे और तब उनका मुख्यमंत्री पद और मजबूत होगा. गुरुजी ने कहा, 'उन्हें अगला चुनाव जीतना ही होगा, तभी वह असली मायनों में मुख्यमंत्री कहलाएंगे. अभी उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां हैं. पहले इन जिम्मेदारियों को निभाइए और अगले कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद का आनंद लीजिए.'

डीके शिवकुमार मेरे बेटे की तरह: ज्योतिषी

वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में ज्योतिषी द्वारकानाथ ने कहा, 'जब कई साल पहले डीके शिवकुमार मेरे पास आए थे, तो सितारों को देखकर मैंने पाया था कि उनके सितारे बहुत ही शानदार हैं. इसमें कोई शक नहीं कि भगवान ने उन्हें मुख्यमंत्री का पद पहले ही दे दिया होगा, कम से कम एक साल पहले ही. मुझे यह स्वीकार करते हुए दुख हो रहा है कि पिछले साल ऐसा नहीं हो पाया. अब यह समय आ रहा है। हालांकि इसमें देरी हुई है, लेकिन भगवान किसी के साथ भी देरी नहीं करते. उन्हें वही मिला जो वे चाहते थे.'

Advertisement

उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा, 'मुझसे बात किए बिना वे कहीं नहीं जाते। हर सुबह, हफ्ते में कम से कम तीन दिन वे मुझसे जरूर बात करते हैं। मैं भी उनसे बात करता हूं. मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं. मैं उन्हें अपने बेटे जैसा मानता हूं. वे दिल से एक अच्छे इंसान हैं। हो सकता है कि वे देखने में थोड़े अजीब लगें, या शायद घमंडी, सख्त या अहंकारी लगें। लेकिन असल में वे ऐसे नहीं हैं। सच तो यह है कि वे बहुत ही दयालु इंसान हैं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »