यहां घर में बारिश का पानी जमा करना है मना! इस्तेमाल के लिए परमिशन जरूरी

एक तरफ जहां बारिश के पानी को जमा करने पर तमाम देशों की सरकार और क्लाइमेट संगठन जोर दे रहे हैं. वहीं कुछ जगहों पर वर्षा जल का इस्तेमाल प्रतिबंधित है या फिर ऐसा करने से पहले अनुमति लेनी पड़ती है. इन जगहों पर बारिश का पानी पीना या उसमें नहाना भी मना है.

Advertisement
अमेरिका के कुछ इलाकों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लेकर लागू हैं पुराने सख्त कानून (Photo - ITG) अमेरिका के कुछ इलाकों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लेकर लागू हैं पुराने सख्त कानून (Photo - ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

पूरी दुनिया में बारिश का पानी जमा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है. क्योंकि, रेन वाटर हार्वेस्टिंग भूमिगत जलस्रोतों और जलवायु के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. वहीं धरती पर कुछ ऐसी भी जगह है, जहां बारिश के पानी को जमा करना इस्तेमाल प्रतिबंधित है. इसके इस्तेमाल को लेकर कई तरह के नियम हैं, जिसके तहत कोई व्यक्ति भी एक सीमित मात्रा में वर्षा जल इकट्ठा कर सकता है. 

Advertisement

अमेरिका के कोलोराडो और यूटा में वर्षा जल संचयन पूरी तरह से अवैध है. यहां लोग अपने घरों में बारिश का पानी जमा नहीं कर सकते हैं. यह कानून वर्तमान दुनिया से बेमेल लगता है और कोलोराडो और यूटा दोनों ही जगह वर्षा जल जमा करने की कानूनी अनुमति नहीं देता है.

कोलोराडो में 'प्रायर एप्रोप्रिएशन' नामक  पुराना सख्त जल कानून लागू है. इस कारण बारिश का पानी जमा करना गैरकानूनी माना जाता है. इस पुराने कानून का मतलब है 'पहले आओ, पहले पाओ'. इसके तहत हर प्राकृतिक बूंद पर किसी न किसी किसान, शहर या उद्योग का कानूनी अधिकार पहले से तय होता है. 

यह भी पढ़ें: तपेगी धरती, तड़पेंगे लोग... फिर आ रहा 5 करोड़ लोगों की जान लेने वाला सुपर अल नीनो?

हालांकि, इन कानूनों में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है. अब सीमित मात्रा में पानी जमा करने दिए जा रहे हैं. फिर भी तय सीमा से ज्यादा पानी जामा करना कानून का उल्लंघन माना जाता है. अभी भी कुछ प्रतिबंध लागू रहने की संभावना है, खासकर खेतों और अन्य बड़ी व्यावसायिक संपत्तियों पर वर्षा जल के व्यावसायिक संग्रहण बैन है.

Advertisement

अमेरिका के कोलोराडो और यूटा के प्रत्येक घर को 110 गैलन तक की क्षमता वाले दो बैरल में ही बारिश का पानी रखने की अनुमति है. इससे ज्यादा बारिश का पानी जमा करना कानून का उल्लंघन माना जाता है.

बारिश का पानी पीना और इसमें नहाना है मना
बैरल में जमा वर्षा जल का इस्तेमाल केवल बाहरी कार्यों के लिए ही किया जा सकता है, जैसे कार धोना, लॉन में पानी देना आदि. इसका उपयोग पीने या खाना पकाने और नहाने के लिए नहीं किया जा सकता है.

क्यों नहीं पानी कर सकते हैं जमा
कोलोराडो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रतिबंधित करने वाला कानून 120 साल से भी अधिक पुराना है. इस कानून के अनुसार, आपकी संपत्ति पर गिरने वाला वर्षा जल बहकर किसी और के जल स्रोत में जा सकता है. इसका अर्थ यह होगा कि यदि आप इसे अपनी संपत्ति पर एकत्र करते हैं, तो आप किसी और के पानी का उपयोग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement