ये शख्स गजब है... कार-बाइक से नहीं, उड़कर जाता है अपने ऑफिस! वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स उड़कर अपने ऑफिस जा रहा है. तो देखते हैं वो कैसे ये सब करता है.

Advertisement
सोशल मीडिया पर उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल है. (Photo: Intsa/jacob_hutzler) सोशल मीडिया पर उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल है. (Photo: Intsa/jacob_hutzler)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

ऑफिस जाने के लिए कोई कार, बाइक तो कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करता है. कुछ का ऑफिस पास में है तो घर से पैदल भी चले जाते हैं. लेकिन, इन दिनों एक ऐसे शख्स की कहानी वायरल है, जो ऑफिस जाने के लिए इनमें से कोई भी तरीका इस्तेमाल नहीं करता. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर वो ऑफिस जाता कैसे होगा? अब इसका जवाब जानकर आप भी कहेंगे कि लोग भी क्या-क्या जुगाड़ कर रहे हैं... दरअसल, वो शख्स ऑफिस जाने के लिए अपने प्राइवेट 'प्लेन' का इस्तेमाल करता है और उड़कर ऑफिस जाता है. 

Advertisement

जी हां, अमेरिका में एक शख्स उड़कर ऑफिस जाता है, जिससे ना तो ट्रैफिक का झंझट रहता है और ना ही ट्रैफिक लाइट और सड़क पार करने का. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका का ये शख्स पैरामोटर पर बैठकर खुद ऑफिस पहुंचता है. गाड़ी चलाने और ट्रैफिक की परेशानी से बचने के बजाय, वह अपने घर के बाहर से उड़ान भरता है और आसमान में उड़ते हुए सीधे उस हवाई अड्डे पर उतरता है जहां वह काम करता है. 

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर जैकब हुट्ज़लर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिखाया है कि वो शख्स अपने पैरामोटर से काम पर कैसे जाते हैं. वीडियो में दिख रही है कि वो कार की चाबी की बजाय सुबह अपने उड़ने वाली मोटरको संभालते हैं और उसे पहनकर उड़ जाते हैं. सबसे पहले वो स्पेशल किट को पहनते हैं और बाहर जाकर पैराशूट पहनते हैं. फिर उड़ने की तैयारी करते हैं. वीडियों में दिख रहा है कि उसने अपनी मशीन पहनी और उड़ने लगे. 

Advertisement

वीडियो में शख्स को उड़ता हुआ देखा जा सकता है. इसके बाद वो एयरपोर्ट के पास पहुंच जाता है और वहां पैरामोटर को अच्छे से नीचे उतारता है और अपना काम शुरू कर देता है. वीडियो क्लिप साझा करते हुए कैप्शन में अपनी असामान्य दिनचर्या के बारे में बताया और लिखा कि मैं एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के रूप में काम पर जाने के लिए अपने पैरामोोटर को इस तरह उड़ाता हूं. अब उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »