उत्तराखंड: टिहरी में खेतों पर गिरी आकाशीय बिजली, आलू रोप रही दो महिलाएं बेहोश, कई भेड़-बकरियों की मौत की आशंका

उत्तराखंड के टिहरी जिले के गेंवाली गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई. खेतों में आलू रोपण कर रही दो महिलाएं इसकी चपेट में आने से बेहोश हो गईं. वहीं गांव की छानियों के पास बिजली गिरने से कई भेड़-बकरियों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
आलू रोपण के दौरान गिरी आकाशीय बिजली (Photo: Screengrab) आलू रोपण के दौरान गिरी आकाशीय बिजली (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • टिहरी,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:29 PM IST

उत्तराखंड के टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गेंवाली में गुरुवार दोपहर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दहशत फैल गई. खेतों में काम कर रही दो महिलाएं इसकी चपेट में आने से बेहोश हो गईं. वहीं गांव की छानियों के पास बिजली गिरने से कई भेड़-बकरियों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार गांव निवासी रूपा देवी पत्नी जयवीर सिंह और कु. बबीता पुत्री शेर सिंह दोपहर के समय खेतों में आलू रोपण का काम कर रही थीं. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना हुई और आकाशीय बिजली गिर गई. बिजली की चपेट में आने से दोनों महिलाएं मौके पर ही बेहोश हो गईं.

Advertisement

खेत में काम कर रहीं दो महिलाएं बेहोश

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को संभाला और डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल ले जाने के लिए रवाना किया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया

ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने बताया कि बिजली गिरने की दूसरी घटना गांव की छानियों के पास भी हुई है. वहां मौजूद कई भेड़-बकरियों की मौत होने की आशंका है. हालांकि अभी तक हताहत पशुओं की सही संख्या सामने नहीं आ पाई है. आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है. ग्रामीण लगातार खराब मौसम को लेकर चिंता जता रहे हैं.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- पंकज भट्ट

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »