पहले पीछा किया, फिर छेड़छाड़ करने लगे... लड़कियों ने पकड़ लिया, दो मनचलों का मुंह काला कर जमकर पीटा

उत्तराखंड के नैनीताल में युवकों ने पहले युवतियों पर फब्तियां कसीं और उनका पीछा किया. लेकिन इस बार लड़कियां चुप नहीं रहीं. उन्होंने दोनों युवकों को बीच सड़क पर पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
युवकों का मुंह काला कर की गई पिटाई. (Photo: Screengrab) युवकों का मुंह काला कर की गई पिटाई. (Photo: Screengrab)

लीला सिंह बिष्ट

  • नैनीताल,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है. यहां बाहरी इलाके से आए दो युवकों पर गांव की युवतियों से अभद्रता करने और फब्तियां कसने का आरोप है. जब युवकों ने बदतमीजी की तो युवतियों ने दोनों का सामना किया और बीच सड़क पर उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद उनकी पिटाई कर दी गई.

मामला नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर इलाके का है. आरोप है कि बाहरी इलाके से आए दो युवक गांव की कुछ लड़कियों का पीछा कर रहे थे और उन पर फब्तियां कस रहे थे. शुरुआत में लड़कियों ने इन हरकतों को नजरअंदाज किया. शायद उन्हें लगा होगा कि कुछ देर में ये लोग चले जाएंगे. लेकिन जब अभद्रता बढ़ती गई तो उन्होंने चुप रहने की बजाय जवाब देने का फैसला किया.

Advertisement

दरअसल, शनिवार सुबह गांव की कुछ युवतियां स्कूल और बाजार की ओर जा रही थीं. तभी दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. आरोप है कि रास्ते भर उन पर अशोभनीय कमेंट किए गए. लेकिन इस बार कहानी डरकर घर लौटने की नहीं थी. लड़कियों ने बीच सड़क दोनों युवकों को रोक लिया.

यह भी पढ़ें: मनचलों की अब खैर नहीं! बिहार में महिलाओं की सुरक्षा की नई ढाल बनी 'अभय ब्रिगेड', स्कूल-कॉलेज से बाजार तक पैनी नजर

कुछ ही देर में वहां शोर मच गया. आसपास के लोग भी इकट्ठा होने लगे. देखते ही देखते पूरा गांव मौके पर पहुंच गया. आरोप है कि युवकों की पिटाई की गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका मुंह भी काला किया गया और उन्हें बिच्छू घास भी लगाई गई.

Advertisement

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कई लोग लड़कियों के साहस की तारीफ कर रहे हैं. उधर, पुलिस तक भी मामला पहुंच चुका है. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है. अगर किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है, तो सबूतों और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »