उत्तराखंड में भी मंत्रालयों का बंटवारा, धामी के पास 23 विभाग, सतपाल महाराज को मिला PWD

उत्तराखंड में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 23 विभाग रखे हैं. वहीं, सतपाल महाराज को पीडब्ल्यूडी विभाग को जिम्मा मिला है.

Advertisement
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (पीटीआई) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (पीटीआई)

दिलीप सिंह राठौड़

  • देहरादून,
  • 29 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST

उत्तराखंड में धामी सरकार के गठन के बाद मंगलवार को मंत्रालयों का भी बंटवारा हो गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 23 विभाग रखे हैं. वहीं, सतपाल महाराज को पीडब्ल्यूडी विभाग को जिम्मा सौंपा गया है. नई सरकार में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रेम चंंद्र अग्रवाल को दी गई है. 

पिछली सरकार में मंत्री रहे धन सिंह रावत को बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग की कमान दी गई है. सुबोध उनियाल कृषि और तकनीकि शिक्षा मंंत्रलाय दिया गया है. रेखा आर्या को खेल, महिला एवं सशक्तिकरण, खाद्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया है. चंदन रामदास समाज कल्याण और सौरभ बहुगुणा पशु पालन सहित कई विभाग दिए गए हैं. 

Advertisement

सौरभ बहुगुणा को कौशल विकास एवं सेवायोजन, गणेश जोशी को कृषि एवं कृषक कल्याण तथा चंदन रामदास को समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

दूसरी बार सीएम बनें हैं पुष्कर सिंह धामी
पुष्कर सिंह धामी ने बीते बुधवार को एक भव्य समारोह में लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर प्रदेश की राजनीति में नया इतिहास रचा था.  देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित एक शानदार समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने 46 वर्षीय धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी.

पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी सहित कई केंद्रीय नेता मौजूद थे.
 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »