केदारनाथ में खराब मौसम के बाद भी उड़ाए जा रहे हेलिकॉप्टर, तीर्थयात्रियों की जान से हो रहा खिलवाड़, देखें VIDEO

केदारनाथ से तीर्थयात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करने का सिलसिला अभी भी जारी है. 19 सितंबर को भी खराब मौसम होने के बावजूद बैक टू बैक हेलिकॉप्टर की उड़ानें जारी हैं. एक दिन पहले 18 सितंबर को ही एक हेलिकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी. खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था.

Advertisement
18 अक्टूबर को हेलिकॉप्टर हादसे में सात लोगों की हो गई थी मौत 18 अक्टूबर को हेलिकॉप्टर हादसे में सात लोगों की हो गई थी मौत

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 19 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

केदारनाथ से तीर्थयात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करने का सिलसिला अभी भी जारी है. 18 सितंबर को ही एक हेलिकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी. यह हेलिकॉप्टर केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तकाशी की ओर जा रहा था. तभी केदारनाथ धाम से 2 किलोमीटर की दूरी पर गरूड़चट्टी के पास खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. माना जा रहा है कि हादसा फॉग और पुअर विजिबिलिटी की वजह से हुआ है. पहले हेलिकॉप्टर किसी स्थान पर टकरा गया फिर इसमें ब्लास्ट हो गया. हेलिकॉप्टर के गिरते ही ईंजन धधक उठा और हेलिकॉप्टर में ब्लास्ट हो गया. इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी प्रशासन ने कोई सीख नहीं लगी है.

Advertisement

19 सितंबर को भी खराब मौसम होने के बावजूद बैक टू बैक हेलिकॉप्टर की उड़ानें जारी हैं. हेलिपैड से अधिकारी नदारद हैं. डीजीसीए के नियम के मुताबिक एक घंटे में कुछ ही उड़ानों की अनुमति है जबकि ज्यादा पैसे कमाने के लिए पायलट और यात्रियों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »