बाराबंकी: जंगल से भटक कर गांव में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों के छूटे पसीने, देखें Video

बाराबंकी में एक तेंदुए की वजह से गांववालों में दहशत फैल गई. ग्रामीणों का घर से निकलना तक दूभर हो गया. ऐसे में वन विभाग की टीम को तुरंत सूचना दी गई.

Advertisement
तीस फीट उंचे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ तीस फीट उंचे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी,
  • 09 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:11 PM IST
  • 30 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ
  • मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पेड़ पर चढ़े तेंदुए की वजह से दहशत फैल गई. तेंदुआ यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया. गांव वालों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं तेंदुआ उन पर हमला न कर दे. सूचना मिलते ही वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने में जुट गई. खबर लिखे जाने तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका था.   

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी कम होने की वजह से कतर्नियाघाट के जंगल से तेंदुआ आ गया. इससे गांववाले डर गए. इस दौरान कुछ लोग तेंदुए का वीडियो बनाने से नहीं चूके. तुरंत वन विभाग की टीम को बुलाया गया.

इस मामले पर डीएफओ परवेज रुस्तम ने बताया कि मोहम्मदपुर खाला के बसेरा गांव में जंगल से भटका हुआ तेंदुआ यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया. मौके पर चार रेंजर, वन विभाग की टीम और कई थानों की पुलिस मौजूद है. कोशिश की जा रही है कि तेंदुए को सुरक्षित पेड़ से उतार लिया जाए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »