नोएडा: ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में फिर हंगामा, अब श्रीकांत त्यागी की पत्नी पेड़ लगाने पहुंचीं

नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में एक बार फिर हंगामा हुआ है जिसका कारण इस बार श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी बनी हैं. दरअसल अनु त्यागी सोसाइटी में बाहर से लाए गए पेड़ों को लगाना चाहती थी जिसका वहां रहने वाले लोगों ने विरोध किया.

Advertisement

अरविंद ओझा

  • नोएडा,
  • 27 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

दिल्ली से सटे नोएडा के  ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक बार फिर से हंगामा हुआ है. श्रीकांत त्यागी की महिला से बदतमीजी करने के बाद अब उनकी पत्नी की वजह से ओमेक्स सोसाइटी दोबारा सुर्खियों में आ गया है.

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने पार्क में लगाने के लिए पेड़ मंगवाए थे लेकिन सोसाइटी के लोग उनके पेड़ लगाने का विरोध कर रहे हैं.

Advertisement

हंगामा बढ़ने के बाद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भी अनु त्यागी से बात करने पहुंचे. जानकारी के मुताबिक सोमवार को त्यागी समाज के लोग सोसाइटी में पेड़ लगाने पहुंचे थे जिसका वहां रहने वाले लोगों ने विरोध किया. हालांकि प्राधिकरण और पुलिस के समझाने के बाद त्यागी समाज के लोग वापस लौट गए.

क्यों हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर उनकी पत्नी ने पेड़ लगवाना शुरू कर दिया था. सोसाइटी में रहने वालों का कहना है कि यह बड़े-बड़े पेड़ श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी लगवा रही हैं.   

    

लोगों ने कहा. इसका विरोध करने और शासन से शिकायत करने पर भी उन्होंने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है. सोसाइटी के नियमों के अनुसार कॉमन एरिया में पेड़ नहीं लगाया जा सकते हैं. पेड़ लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

पेड़ को लेकर ही श्रीकांत त्यागी से शुरू हुआ था विवाद

दरअसल जिस पेड़ को हटाने को लेकर श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता की थी, उसी पार्क में दोबारा पेड़ लगवाने के लिए श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने पेड़ मंगवाए थे.

सोसाइटी के गेट पर गाड़ियों में पेड़ लदा देख सोसाइटी के लोग भड़क गए और विरोध करने लगे, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह सोसाइटी के लोगों को शांत करवाया. 

सूचना मिलने पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भी सोसाइटी पहुंचे. प्राधिकरण के अधिकारियों ने अनु त्यागी और सोसाइटी के लोगों को समझाने का प्रयास किया. सोसाइटी के निवासी और अनु त्यागी दोनों ने ही मीडिया से बात करने से मना कर दिया है. 

हालांकि ऑफ कैमरा अनु त्यागी ने बताया कि कल त्यागी समाज के लोग यहां पेड़ लगाने पहुंचे थे, प्राधिकरण और पुलिस ने 24 घंटे का समय मांगा था इसीलिए यह पेड़ पार्क में लगवाने के लिए आज मंगाए थे, जब सब के घरों के सामने पेड़ लग सकते हैं, हमारे घर के सामने क्यों नहीं लग सकता.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »