जाकिर नाइक का एनजीओ गैरकानूनी, सरकार ने पांच साल के लिए किया बैन

केंद्र सरकार ने मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर मंगलवार देर शाम पांच साल का बैन लगा दिया. जाकिर की संस्था पर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. इसके पहले जाकिर नाइक के एनजीओ पर विदेश से चंदा लेने पर रोक लगाई गई थी.

Advertisement
जाकिर नाइक जाकिर नाइक

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

केंद्र सरकार ने मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर मंगलवार देर शाम पांच साल का बैन लगा दिया. जाकिर की संस्था पर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. इसके पहले जाकिर नाइक के एनजीओ पर विदेश से चंदा लेने पर रोक लगाई गई थी.

जाकिर नाइक की संस्था उस वक्त घेरे में आ गई थी जब बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकी ने जाकिर नाइक के भाषणों का हवाला दिया था. गृह मंत्रालय आतंक रोधी कानून के तहत जाकिर नाइक की संस्था पर प्रतिबंध लगाने जा रही है. सूत्रों की मानें तो इसको लेकर कैबिनेट की मीटिंग के लिए गृह मंत्रालय ने मसौदा भी तैयार कर लिया है. आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जाकिर नाइक की एनजीओ को प्रतिबंधित करने से पहले तमाम गैरकानूनी गतिविधियों की जांच की गई है जिसके बाद संस्था के खिलाफ गतिविधियों से रोकधाम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

Advertisement

जांच में यह भी बात सामने आई है कि जाकिर नाइक की संस्था पीस टीवी से संबंध रखती है. जाकिर नाईक ने विदेशी खाते से पीस टीवी को पैसा भी भेजा है. आपको बता दें कि पीस टीवी पर आतंकवाद का प्रचार-प्रसार करने का आरोप है. गृह मंत्रालय ने जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए FCRA करने से पहले फाइनल नोटिस दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक एनजीओ के पिछले जवाब से गृह मंत्रालय संतुष्ट नहीं है. जाकिर नाइक के एनजीओ की फंडिग पहले ही रोक दी गई है. जाकिर नाइक इस वक्त मलेशिया में रह रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »