राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार को भेजा नोटिस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को नोटिस भेजकर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. इस मामले की अगली सुनवाई अब अगले हफ्ते सोमवार को होगी.

Advertisement
SC ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी . (File photo) SC ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी . (File photo)

अनीषा माथुर / संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है. अदालत ने केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है.

कोर्ट ने मामले की जांच को लेकर चल रही कार्यवाही के दस्तावेज और स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. इस मामले की अगली सुनवाई अगले सोमवार को होगी.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में दायर इन जनहित याचिकाओं में मुख्य रूप से दो बड़ी मांगें की गई हैं. पहली मांग ये है कि घटना से जुड़े तमाम सीसीटीवी फुटेज को तुरंत सुरक्षित किया जाए. दूसरी मांग ये है कि इस पूरे चंदा चोरी मामले की जांच CBI से कराई जाए.

CJI ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए पहले ही एक SIT बना दी है. ऐसे में मुख्य न्यायाधीश ने कहा, 'चूंकि एसआईटी का गठन किया जा चुका है और जांच जारी है, इसलिए राज्य सरकार अब तक की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करे.'

CJI ने कहा कि इस स्टेटस रिपोर्ट में एसआईटी के गठन और उसमें शामिल सदस्यों का पूरा ब्योरा भी देना होगा.

सॉलिसिटर जनरल ने नोटिस का किया विरोध

Advertisement

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी करने का विरोध किया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी आपत्ति को दरकिनार करते हुए ट्रस्ट को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी! उम्र, काम, सैलरी... जानिए क्या-क्या योग्यताएं मांगी गईं

सॉलिसिटर जनरल ने अदालत से कहा कि सरकार की ओर जांच की ये रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी. इस बीच, याचिकाकर्ताओं ने अदालत से इस स्टेटस रिपोर्ट की एक कॉपी उन्हें भी सौंपने की मांग की. सॉलिसिटर जनरल ने इस मांग का भी विरोध किया. इस पर CJI ने कहा, 'आप कानून जानते हैं, आखिर में वो इस रिपोर्ट को देख ही लेंगे.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »