अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के लिए CEO नियुक्ति की वेकेंसी निकाली है. ट्रस्ट ने इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है, जो मंदिर के दैनिक कामकाज और वित्तीय प्रबंधन की देखरेख कर सके.
ट्रस्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीईओ पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख शनिवार, 18 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे तक तय की गई है.
राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के इच्छुक उम्मीदवार ईमेल (searchcommittee.srjbt@gmail.com) के जरिए अपना आवेदन भेज सकते हैं. इस पद के लिए पात्रता और योग्यता की शर्तें काफी सख्त रखी गई हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ सीधे जनरल सेक्रेटरी को रिपोर्ट करेंगे. आवेदक की सैलरी और सुविधाएं बातचीत के बाद तय की जाएंगी.
ट्रस्ट का CEO बनने के लिए जरूरी योग्यताएं
CEO सिलेक्शन के लिए बनाई गई कमेटी
ट्रस्ट ने चंदा चोरी मामले की बैठक के बाद ही सीईओ की नियुक्ति का फैसला किया था. इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए तीन सदस्यीय विशेष 'सर्च कमेटी' बनाई गई है. इस सर्च पैनल में रिटायर्ड जस्टिस प्रदीप कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकान्त चतुर्वेदी और श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट (शिरडी) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हावड़े शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार को भेजा नोटिस
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि ये सर्च पैनल सभी आवेदकों की बारीकी से जांच करेगा और योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा. इसके बाद कमेटी अंतिम चयन के लिए ट्रस्ट के सामने तीन सबसे बेहतरीन उम्मीदवारों के नाम रखेगी, जिनमें से एक को सीईओ चुना जाएगा.
aajtak.in