बैलेट पेपर से होगा राष्ट्रपति चुनाव, ऐसे हो रहा इंतजाम...

भारत के नए राष्ट्रपति को लेकर सियासी कवायदें तेज़ हैं तो साथ ही इस महाचुनाव के लिए तैयारियां भी तेज हो रही हैं. देश के 14वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए चुनाव आयोग और संसद में भी इंतज़ाम किया जा रहे हैं.

Advertisement
राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी

मंजीत नेगी / दिनेश अग्रहरि

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:29 AM IST

भारत के नए राष्ट्रपति को लेकर सियासी कवायदें तेज़ हैं तो साथ ही इस महाचुनाव के लिए तैयारियां भी तेज हो रही हैं. देश के 14वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए चुनाव आयोग और संसद में भी इंतज़ाम किया जा रहे हैं.

संसद भवन के कमरा नंबर 18 को नामांकन भरने के लिए मुक़र्रर किया गया है. इसमें चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी बनाये गए, लोकसभा महासचिव बैठेंगे. दिल्ली में चुनाव के लिए संसद भवन में कमरा नंबर 62 को मतदान केंद्र बनाया गया है.

Advertisement

चुनाव के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के उम्मीदवारों ने भले ही नामांकन न भरे हों, लेकिन कई स्वतंत्र उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर चुके हैं. लोकसभा सचिवालय के मुताबिक अभी तक डेढ़ दर्जन से ज़्यादा उम्मीदवार नामांकन भर चुके हैं.

देश में चुनावों के दौरान ईवीएम को लेकर सवाल उठने वालों के लिए राहत का सबब है कि राष्ट्रपति का चुनाव पेपर बैलट पैट होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक इस निर्वाचन के लिए खास मार्कर पेन भी मुहैया कराएगा. गहरे नीले रंग की स्याही वाले इस पेन को आयोग ही सभी मतदान केंद्रों में उपलब्ध कराएगा. सभी मतदाताओं की इसी पेन से अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के आगे निशान लगाना होगा.

आयोग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पेन उपलब्ध कराने का ये फैसला मतदान में किस तरह की गड़बड़ी से बचने के लिये किया जा रहा है. पूर्व में स्याही के अंतर, अदृश्य स्याही जैसे कई विवाद उठते रहे हैं. लिहाज़ा पहली बार चुनाव आयोग मतदान के समय निर्धारित पेन से ही निशान लगाने को कहेगा.

Advertisement

देश के पहले नागरिक और तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर के इस हाई प्रोफाइल चुनाव की खातिर सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किया जा रहे हैं. इसके लिए संसद के सुरक्षा स्टाफ, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों की कई दौर की बैठक हो चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »