स्कूल मैनेजमेंट की जवाबदेही तय हो, प्रद्युम्न के पिता ने SC में रखीं ये 9 मांगें

स्कूल के भीतर बच्चों के साथ किसी भी तरह की घटना होने पर मैनेजमेंट, डायरेक्टर, प्रिंसिपल समेत प्रमोटर के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप के तहत करवाई की जाए.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के प्रद्युम्न की हत्या से हर तरफ गुस्से का माहौल है. परिवार लगातार मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. इस संबंध में सोमवार को प्रद्युम्न के पिता विशाल ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की.

याचिका में क्या कहा?

-देश के सभी स्कूलों के मैनेजमेंट की जवाबदेही तय हो.

Advertisement

-स्कूलों की देनदारी भी तय हो.

-ऐसी घटनाओं पर स्कूल मैनेजमेंट की जिम्मेदारी तय की जाए.

-स्कूल के भीतर बच्चों के साथ किसी भी तरह की घटना होने पर समेत प्रमोटर के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप के तहत कार्रवाई की जाए.

-इस तरह की घटना होने पर स्कूल की मान्यता या लाइसेंस रद्द किया जाए.

-स्कूलों में इस तरह की घटनाओं के लिए एक स्वतंत्र संवैधानिक बॉडी या ट्रिब्यूनल का गठन किया जाए.

-सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की जाए जो स्कूलों को लेकर सिफारिश दे.

-इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र और निष्पक्ष सीबीआई या SIT से जांच कराई जाए.

-परिवार की सुरक्षा के लिए कोर्ट दिशा निर्देश जारी करे.

इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विशाल ठाकुर से फोन पर बात की. बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर परिवार चाहे तो हरियाणा सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार है.  इस मामले पर आज ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का वक्त दिया गया था.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement