कोई BJP नेता उद्धव ठाकरे को 'शोले' का असरानी बताए, हम बर्दाश्त नहीं करेंगे: शि‍वसेना

शिवसेना ने मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का मजाक उड़ाने वाले पोस्टर चस्पां किए और पार्टी की शहर इकाई के प्रमुख आशीष शेलार का दक्षिण मुंबई में पुतला फूंका.

Advertisement
शि‍वसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शि‍वसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

संदीप कुमार सिंह

  • मुंबई,
  • 29 जून 2016,
  • अपडेटेड 8:04 AM IST

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच पोस्टर वार अब मजाक की हद से आगे बढ़कर जुबानी जंग तक पहुंच गया है. बुधवार को शिवसेना ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि किसी बीजेपी नेता ने उनके प्रमुख उद्धव ठाकरे की तुलना फिल्म 'शोले' के जेलर से की है और पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.

इससे पहले ने मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का मजाक उड़ाने वाले पोस्टर चस्पां किए और पार्टी की शहर इकाई के प्रमुख आशीष शेलार का दक्षिण मुंबई में पुतला फूंका. पार्टी चीफ के बदले पार्टी चीफ की इस नीति के कारण सत्तारूढ़ गठबंधन के दोनों सहयोगी दलों के बीच की तल्खी और बढ़ गई है.

Advertisement

हालांकि इस ओर केंद्र में सत्तासीन बीजेपी ने भी चेताया है कि यदि शिवसेना नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं पर लगाम कसने में विफल रहता है तो वह माकूल जवाब देने में सक्षम है.

भंडारी के लेख से शुरू हुआ पूरा विवाद
दरअसल, यह पूरा माजरा बीजेपी के प्रकाशन ‘मनोगत’ में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता माधव भंडारी के लेख से शुरू हुआ. आलेख में भंडारी ने शिवसेना को सत्ता से अलग होने की चुनौती दी थी और पार्टी प्रमुख की तुलना ‘शोले’ में हास्य कलाकार असरानी की जेलर वाली भूमिका से की थी.

इस तुलना से बौखलाए शि‍वसेना कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में ऐसे पोस्टर चस्पां किए, जिसमें अमित शाह और माधव भंडारी 'शोले' के किरदारों के परिधान में नजर आ रहे हैं. इसमें अमित शाह को मुख्य विलेन गब्बर सिंह के रूप में दिखाया गया.

Advertisement

पुतला दहन को लेकर पहले भी रही है नाराजगी
शि‍वसेना ने इसके अलावा शहर ईकाई के प्रमुख आशीष शेलार का पुतला भी दहन किया गया. जबकि कुछ दिनों पहले ही बीजेपी ने शिवसेना को पार्टी नेताओं के पुतला दहन के खिलाफ चेताया था.

'उकसावे के बावजूद शांत रही है बीजेपी'
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य बीजेपी के सचिव और विधान पाषर्द सुजीत सिंह ठाकुर ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में शिवसेना कार्यकर्ताओं के लगातार उकसावे के बावजूद बीजेपी शांत रही है. अगर कोई इसका दूसरा अर्थ निकाल रहे हैं तो उन्हें स्पष्ट रूप से यह समझना चाहिए कि बीजेपी माकूल जवाब देने के लिए सक्षम है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »