बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: तीनों पूर्व TMC सांसद अब BJP के उम्मीदवार, आज ही हुए थे पार्टी में शामिल

तृणमूल कांग्रेस के जिन तीन नेताओं ने हाल ही में राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दिया था, वो आज BJP में शामिल हो गए हैं. बीजेपी जॉइन करते ही पार्टी ने सुखेंदु रॉय, सुष्मिता देब और प्रकाश चिक बराइक को बंगाल में खाली हुई तीन राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

Advertisement
राज्यसभा उपचुनाव के लिए तीनों को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया. (Photo- X/SushmitaDeb) राज्यसभा उपचुनाव के लिए तीनों को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया. (Photo- X/SushmitaDeb)

पीयूष मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले तीनों राज्यसभा सांसदों को BJP ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. आज ही इन तीनों नेताओं ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी.

बीजेपी में शामिल होने वाले इन बड़े चेहरों में सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक शामिल हैं. इन नेताओं ने बीजेपी में आने से ठीक पहले राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया था, जिसके तुरंत बाद बीजेपी ने इन्हें चुनावी मैदान में उतारने का फैसला कर लिया.

Advertisement

बता दें कि सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक के टीएमसी छोड़ने से ही तीन राज्यसभा सीटें खाली हुई थीं. अब यही तीनों नेता एक बार फिर उम्मीदवार बनकर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.

सुखेंदु राय ने का ममता बनर्जी पर हमला

बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'जैसा कि हमारे अध्यक्ष ने इस चुनाव को लेकर नोट किया, किसी भी भारतीय राज्य में शायद ही कभी 96-97 प्रतिशत मतदान हुआ हो. वो (ममता बनर्जी) अब खत्म हो चुकी हैं; उनकी पार्टी का खेल अब पूरी तरह खत्म है. इसलिए अब उस पर आगे चर्चा करना बिल्कुल बेकार है.'

सुखेंदु शेखर राय ने बंगाल के पिछड़ेपन के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार के रवैये को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, 'बाकी राज्यों में सत्तारूढ़ और विपक्षी दल आमतौर पर विकास, प्रगति या किसी खास एजेंडे को लागू करने के लिए केंद्र सरकार के पास साथ मिलकर जाते हैं. लेकिन यहां हमारा पूरा ध्यान बंद, हड़ताल और जुलूसों के जरिए केंद्र का विरोध करने पर ही रहा.'

Advertisement

'तीन पीढ़ियां बर्बाद हुईं, हम सिर्फ चोरी में व्यस्त थे

तत्कालीन ममता सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए सुखेंदु ने कहा, 'इस राजनीति की वजह से बंगाल की तीन पीढ़ियां पूरी तरह बर्बाद हो गईं. जिन्हें भी मौके मिले, वो राज्य छोड़कर भाग गए. जब भारत के ज्यादातर राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तैयार किए गए विकसित भारत के विजन और रोडमैप पर आगे बढ़ रहे थे, तब हम यहां सिर्फ चोरी में व्यस्त थे.'

यह भी पढ़ें: सुखेंदु समेत 3 पूर्व TMC सांसद BJP में शामिल, ममता बनर्जी को तगड़ा झटका

उन्होंने आगे कहा, 'हम लुटेरों और बलात्कारियों को बचा रहे थे. स्वाभाविक रूप से ऐसे तंत्र का एक दिन ढहना तय ही था. अब बंगाल इस डर के माहौल से पूरी तरह आजाद हो चुका है. सुवेंदु अधिकारी जी के नेतृत्व में अब पार्टी के घोषणापत्र के वादों के मुताबिक बहुत तेजी से काम शुरू हो गया है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »