इस केंद्रीय मंत्री की शत्रुघ्न सिन्हा को नसीहत- आप BJP को तीन तलाक दे दीजिए

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि सिन्हा ऐसी बातें क्यों करते हैं कि लोग ही उन्हें खामोश बोल दें. गौरतलब है कि हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि बीजेपी उनके साथ सौतेले बेटे जैसा बर्ताव करती है. बीते दिनों पद्मावती विवाद पर भी सिन्हा ने मांग की थी कि इस पूरे मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हस्तक्षेप करें और अपनी चुप्पी तोड़े.

Advertisement
शत्रुघ्न सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा

राहुल विश्वकर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:55 AM IST

पार्टी के लिए जब-तब असहज स्थिति पैदा करने वाले भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कड़ा जवाब दिया है. बाबुल सुप्रियो ने शत्रुघ्न सिन्हा को सुझाव दिया है कि अगर उन्हें इतनी ही नफरत है तो वे क्यों रोज संसद आकर बैठते हैं. क्यों ऐसी स्थिति पैदा करते हैं कि दूसरों को ही उन्हें खामोश बोलना पड़े. सुप्रियो ने कहा कि ड्रेसिंग रूम की बात वहीं रहनी चाहिए. आप तीन तलाक दीजिए और खुद छोड़ दीजिए बीजेपी.

Advertisement

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि सिन्हा ऐसी बातें क्यों करते हैं कि लोग ही उन्हें खामोश बोल दें. गौरतलब है कि हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि बीजेपी उनके साथ सौतेले बेटे जैसा बर्ताव करती है. बीते दिनों पद्मावती विवाद पर भी सिन्हा ने मांग की थी कि इस पूरे मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हस्तक्षेप करें और अपनी चुप्पी तोड़े.

सिन्हा ने पद्मावती फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि किसी भी फिल्म निर्माता को इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने की और किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इजाजत नहीं होनी चाहिए.

पटना में पत्रकारों ने शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल पूछा कि अर्थशास्त्री ना होने के बावजूद वह आखिर जीएसटी के मुद्दे पर इतनी बयानबाजी क्यों कर रहे हैं, तो उन्होंने वित्तमंत्री अरुण जेटली और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा था कि जब वकील बाबू (अरुण जेटली) अर्थव्यवस्था पर बोल सकते हैं और टीवी कलाकार (स्मृति ईरानी) मानव संसाधन मंत्री बन सकती हैं, तो आखिर वो क्यों नहीं देश की अर्थव्यवस्था पर बोल सकते हैं?

Advertisement

सिन्हा प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर भी तंज कस चुके हैं. उन्होंने कहा कि देश में इस वक्त केवल “वन मैन शो” और “टू मैन आर्मी” काम कर रही है.

उन्होंने ये भी कहा है कि पार्टी उन्हें लालकृष्ण आडवाणी का साथ देने की सजा दे रही है. बिहारी बाबू ने कहा था कि अगर हमें आडवाणी जी के कैंप का होने या उनकी चिंता को सार्वजानिक करने की वजह से अगर ये सज़ा दी गई तो ये कबूल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »