'संजीव अरोड़ा ने BJP में जाने की बजाय जेल जाना पसंद किया...', अरविंद केजरीवाल ने कहा- हिम्मत को सलाम

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कहा कि किसी भी इंसान का चरित्र मुश्किल समय में मालूम पड़ता है. उन्होंने कहा संजीव अरोड़ा ने बीजेपी में जाने के बजाय जेल जाना पसंद किया.

Advertisement
 मनीष सिसोदिया ने कहा- संजीव अरोड़ा ईमानदार और मेहनती नेता हैं. (Photo: ITG) मनीष सिसोदिया ने कहा- संजीव अरोड़ा ईमानदार और मेहनती नेता हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को एक फर्जी केस में गिरफ्तार करने को पंजाब के लोगों के भरोसे, विकास और भविष्य के साथ धोखा बताया. साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने इस संकट की घड़ी में भी संजीव अरोड़ा के अडिग रहने और बीजेपी में शामिल नहीं होने के फैसले की जमकर तारीफ की है.

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है. संजीव अरोड़ा ने बीजेपी में जाने की बजाय जेल जाना पसंद किया. संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलाम है.

आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजीव अरोड़ा एक ऐसे नेता हैं जो न सिर्फ ईमानदार और मेहनती हैं, बल्कि पंजाब के लिए उनके पास एक स्पष्ट विजन, गहरी समझ और बदलाव का जुनून भी है. मंत्री बनने के बाद उन्होंने पंजाब में औद्योगिक निवेश लाने के लिए जिस गंभीरता और गति से काम किया, उसकी आज हर तर चर्चा है.

पंजाब के किसी भी उद्यमी से पूछ लीजिए, शायद ही कोई ऐसा मिले जो संजीव अरोड़ा की औद्योगिक नीति और उनके काम करने के तरीके की तारीफ न करता होय

Advertisement

मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने शहरों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू किया. स्ट्रीट लाइट से शहरों को रोशन करने, सड़कों और गलियों में फैले बिजली के तारों के जाल को व्यवस्थित करने और आधुनिक अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने की दिशा में लगातार काम किया.

हाल ही में गांवों और खेतों में फैले नंगे बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड करने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की महत्वाकांक्षी योजना को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी भी संजीव अरोड़ा ही पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे थे.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसे मेहनती, परिणाम देने वाले और विजनरी नेता को जब बीजेपी झूठे मामलों में गिरफ्तार करती है, तो यह मामला सिर्फ एक नेता को परेशान करने का नहीं रह जाता बल्कि यह पंजाब की जनता के भरोसे, पंजाब के विकास और पंजाब के भविष्य के साथ धोखा बन जाता है. पंजाबी अपने साथ तो क्या किसी दूसरे के साथ धोखा करने वाले को भी सबक सिखाना जानते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement