4 साल में 6 पेपर लीक... पंजाब में सियासी भूचाल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

दिल्ली के जंतर-मंतर का प्रदर्शन पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ खत्म हो गया, लेकिन पंजाब में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के मांग उठने लगी है.

Advertisement
पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर तो युवाओं का प्रदर्शन खत्म हो गया लेकिन पंजाब में सियासी पारा हाई हो गया है. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग होने लगी है. पंजाब की विपक्षी पार्टियां- कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल धर्मेंद्र प्रधान का उदाहरण देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का इस्तीफा मांग रही है.

शिरोमणि अकाली दल ने साफ कर दिया है कि वे राज्य के छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं. SAD का दावा है कि पिछले 4 वर्षों में पंजाब में छह बड़े पेपर लीक हुए हैं, ऐसे में शिक्षा मंत्री को जवाबदेही लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। 

Advertisement

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वाड़िंग का कहना है कि जब राष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेही तय हो सकती है तो राज्य स्तर पर क्यों नहीं? हरजोत सिंह बैंस का इस्तीफा होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में जब भी छात्र पेपर लीक के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं तो भगवंत मान सरकार उनपर लाठियां चलवा देती है.

यह भी पढ़ें: पंजाब में पेपर लीक पर गरमाई सियासत, अकाली दल ने मांगा AAP के दो मंत्रियों का इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी याद दिलाया कि AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा था कि राज्य में अगर कोई पेपर लीक होता है तो जिम्मेदारी तय की जाएगी. उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी अपने वादों को याद करे और जिम्मेदारी तय करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का इस्तीफा हो. 

Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पंजाब में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग तेज़ हो गई है. पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, ऐसे में विपक्ष इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार को पूरी तरह घेर रही है. लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या आम आदमी पार्टी बैकफुट पर आएगी और हरजोत सिंह बैंस का इस्तीफा होगा? 

पिछले दिनों जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हो रहे थे, तब छात्रों ने उनसे बिहार आकर प्रदर्शन करने की मांग की थी, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि इसके बाद उनका अगला कार्यक्रम बिहार में होगा. लेकिन जब पंजाब के पेपर लीक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »