'हमारी फौज न्यूक्लियर धमकी की हवा निकाल देती है...', आदमपुर एयरबेस पर सैनिकों से बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'एक दशक के बाद भी जब इस पराक्रम की चर्चा होगी तो उसके सबसे प्रमुख अध्याय आप और आपके साथी होंगे. आप सभी वर्तमान के साथ-साथ देश की आने वाली पीढ़ियों की भी नई प्रेरणा बन गए हैं. मैं वीरों की धरती से आज एयरफोर्स, नेवी और आर्मी के सभी जांबाजों को सैल्यूट करता हूं.'

Advertisement
पीएम मोदी का आदमपुर एयरबेस पर संबोधन (फोटो: पीटीआई) पीएम मोदी का आदमपुर एयरबेस पर संबोधन (फोटो: पीटीआई)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 13 मई 2025,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आदमपुर एयरबेस पर वायुसेना के जवानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, 'भारत माता की जय सिर्फ उद्घोष नहीं है. यह कई चेहरों की संयुक्त शपथ है, जो मां भारती के लिए जान की बाजी लगा देते हैं. यह हर उस नागरिक की आवाज है जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ करना चाहता है. जब हमारे सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं. जब हमारी फौजें न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकी की हवा निकाल देती हैं, तो आकाश से पाताल तक एक ही बात गूंजती है- भारत माता की जय.'

Advertisement

'हम रात के अंधेरे में सूरज उगा देते हैं'

पीएम मोदी ने कहा, 'जब हमारी मिसाइलें निशाने पर पहुंचती हैं तो दुश्मन को सुनाई देता है- भारत माता की जय. रात के अंधेरे में भी जब हम सूरज उगा देते हैं तो दुश्मन को दिखाई देता है- भारत माता की जय.' उन्होंने कहा, 'मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी ने अपने लक्ष्य को पूर्णता के साथ हासिल किया. पाकिस्तान में न केवल आतंकवादी शिविर और उनके हवाई अड्डे नष्ट किए गए, बल्कि उनके नापाक मंसूबों और दुस्साहस को भी परास्त किया गया.'

'कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'आप सभी ने कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया. हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया. आपने इतिहास रच दिया इसीलिए मैं सुबह-सुबह आपके बीच आया हूं आपके दर्शन करने. जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं तो धरती धन्य हो जाती है. जब वीरों के दर्शन का अवसर मिलता है तो जीवन धन्य हो जाता है.'

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, 'एक दशक के बाद भी जब इस पराक्रम की चर्चा होगी तो उसके सबसे प्रमुख अध्याय आप और आपके साथी होंगे. आप सभी वर्तमान के साथ-साथ देश की आने वाली पीढ़ियों की भी नई प्रेरणा बन गए हैं. मैं वीरों की धरती से आज एयरफोर्स, नेवी और आर्मी के सभी जांबाजों को सैल्यूट करता हूं.'

'हर देशवासी आज आपका ऋणी है'

वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'आपके पराक्रम की वजह से आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है. इस पूरे ऑपेरशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा. हर भारतीय की प्रार्थना आप सभी के साथ रही. आज हर देशवासी अपने सैनिकों, उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है, उनका ऋणी है.'

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है. ये भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »