परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: अमित शाह के भरोसे के बाद एक्शन में CBI, मानसा पहुंचकर पुलिस से टेकओवर की फाइल

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए CBI की टीम मानसा पहुंच गई है. मानसा पुलिस ने मामले से जुड़ी फाइल CBI को सौंप दी है. CBI हत्या की साजिश, मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार के नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और मामले में किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका की जांच करेगी.

Advertisement
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए मानसा पहुंची CBI टीम. परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए मानसा पहुंची CBI टीम.

असीम बस्सी

  • मानसा,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:33 AM IST

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए CBI की टीम मानसा पहुंच गई है. देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि हत्याकांड की गहराई से जांच की जाएगी और जल्द ही CBI की टीम मानसा पहुंचेगी.

इसी के चलते CBI की टीम ने मानसा पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया. इस दौरान मानसा पुलिस ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड से संबंधित फाइल CBI को सौंप दी है.

Advertisement

अब CBI इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या की साजिश किसने रची और इस हत्याकांड में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. इसके अलावा, मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार के नशे के कारोबार से जुड़े किन-किन लोगों के साथ संबंध थे और क्या इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की सहूलियत है, इसकी भी जांच की जाएगी. अब CBI की जांच के बाद ही इस हत्याकांड से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे. वहीं, CBI की टीम ने कैमरे के आगे कुछ भी बोलने से इनकार किया है.

सीएम ने जांच के लिए किया था ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेरिस से लौटते ही नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा हत्याकांड की CBI जांच कराने का ऐलान किया था. इसके बाद CBI ने अब इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है. सरकार ने कहा था कि परविंदर के परिवार की मांग को मानते हुए CBI जांच के आदेश दिए गए हैं.

Advertisement

वहीं, बीजेपी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से कुछ घंटे पहले भगवंत मान ने दबाव में यह फैसला लिया. बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू ने कहा था कि भगवंत मान ने अब तक परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात नहीं की, लेकिन अमित शाह के दौरे से पहले CBI जांच का आदेश दे दिया.

CBI जांच की मांग

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल, बीजेपी समेत विपक्ष की कई पार्टियां मामले में CBI जांच की मांग कर रही थीं. परविंदर झोटा के परिवार और मामले में बनाई गई एक्शन कमेटी ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »