जबरन पकड़ा, बैड टच किया और Kiss की कोशिश, लुधियाना के प्राइवेट स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़

लुधियाना के एक प्राइवेट स्कूल में 16 साल की छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. शिकायत के मुताबिक, छात्रा किताब लेने स्कूल के ऑफिस गई थी, तभी प्यून प्रिंस ने उसे पीछे से पकड़कर जबरन किस किया. घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है.

Advertisement
छात्रा से छेड़खानी का आरोपी. (Photo: ITG) छात्रा से छेड़खानी का आरोपी. (Photo: ITG)

विवेक ढल्ल

  • लुधियाना,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

पंजाब के लुधियाना में एक प्राइवेट स्कूल के अंदर 16 साल की छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छात्रा की शिकायत के मुताबिक स्कूल में तैनात प्यून ने उसे कार्यालय में अकेला पाकर गलत तरीके से छुआ और जबरन किस करने की कोशिश की. घटना स्कूल में लगे CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

किताब लेने ऑफिस गई थी छात्रा
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक छात्रा को उसकी टीचर ने किताब लेने के लिए स्कूल के कार्यालय में भेजा था. वह वहां किताब तलाश रही थी, तभी स्कूल में काम करने वाला प्यून प्रिंस कमरे में पहुंचा. आरोप है कि शुरुआत में उसने छात्रा को किताब ढूंढने में मदद की.

शिकायत के अनुसार जब छात्रा किताब लेकर वहां से जाने लगी, तभी आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और जबरन किस किया. इस घटना से छात्रा घबरा गई और वहां से चली गई. बाद में उसने अपने परिवार को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
परिजनों की शिकायत के आधार पर लुधियाना के थाना टिब्बा में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी प्यून प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है. उसे रविवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और परिसर में निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जानी चाहिए. उसकी तस्वीर, नाम या पहचान बताने वाली किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से बचना जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »