Punjab: खेत में लगी भीषण आग, बाइक सवार दो दोस्तों में एक जिंदा जला, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

फिरोजपुर के नीलेवाला गांव में खेतों में आग लगने से 17 वर्षीय युवक करण की मौत हो गई और अर्जुन गंभीर रूप से झुलस गया. आग बिजली की लाइन गिरने से लगी और तेज हवाओं के चलते 100 एकड़ इलाके में फैल गई. फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. (Meta AI) प्रतीकात्मक फोटो. (Meta AI)

aajtak.in

  • फिरोजपुर,
  • 20 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

पंजाब के फिरोजपुर जिले के नीलेवाला गांव में रविवार को भीषण आग लगने की घटना में 17 वर्षीय करण नामक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अर्जुन गंभीर रूप से झुलस गया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने कई घंटों बाद आग पर काबू पाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, करण और अर्जुन बाइक पर सवार होकर खेतों से गुजर रहे थे. तभी धन्ना शहीद गांव के पास खेतों में फैली आग की चपेट में आ गए. आग की चपेट में आकर करण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जुन को गंभीर हालत में जीरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

यह भी पढ़ें: Punjab: फिरोजपुर में कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार, 3 अत्याधुनिक पाकिस्तानी हथियार बरामद

बताया जा रहा है कि नीलेवाला गांव में बिजली की मुख्य लाइन गिरने से आग लगी. तेज हवाओं के कारण आग तेजी से वकीलां वाली, साधु वाला, लेहरा रोही और माहियां वाला समेत आसपास के गांवों में फैल गई. इससे खड़ी फसल और चारा जलकर राख हो गया. आग ने करीब 50 एकड़ खड़ी फसल और करीब 100 एकड़ में पराली के अवशेष को अपनी चपेट में ले लिया.
 
फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से कई घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका. फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने कहा कि प्रशासन अस्पताल में भर्ती युवक की जान बचाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है. उन्होंने कहा कि खेत में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »