कर्नाटक में नया सियासी संग्राम, बागी BJP विधायक आज करेंगे गुप्त स्थान पर मीटिंग

हाल में हुए कैबिनेट विस्तार से नाराज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी विधायकों की आज मीटिंग है. यह मीटिंग गुप्त स्थान पर होगी. माना जा रहा है कि इस मीटिंग के दौरान सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति पर चर्चा होगी.

Advertisement
बीजेपी नेताओं के साथ सीएम बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो-PTI) बीजेपी नेताओं के साथ सीएम बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो-PTI)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 19 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST
  • कैबिनेट विस्तार से नाराज हैं BJP विधायक
  • बीजेपी आलाकमान से शिकायत की तैयारी

कर्नाटक की राजनीति में नए सियासी भूचाल की आहट सुनाई देनी लगी है. हाल में हुए कैबिनेट विस्तार से नाराज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी विधायकों की आज मीटिंग है. यह मीटिंग गुप्त स्थान पर होगी. माना जा रहा है कि इस मीटिंग के दौरान सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ मोर्चा खोलने और आलाकमान से शिकायत करने को लेकर चर्चा की जा सकती है.

Advertisement

आपको बता दें कि हाल में कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. कर्नाटक कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री थे. मंत्रिमंडल में 7 सदस्यों की जगह खाली थी. जो लोग मंत्री बने हैं उनमें एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगीश्वर, अंगारा एस का नाम शामिल है. 

इस मंत्रिमंडल विस्तार से कई बीजेपी विधायक नाराज हैं. पार्टी के एक विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि जो भी ब्लैकमेल करता है या पैसा देता है उसे मंत्री बना दिया जाता है. यतनाल के इस आरोप के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी.

बसनगौड़ा यतनाल के अलावा एमपी रेणुकाचार्य भी सीएम बीएस येदियुरप्पा का विरोध कर रहे हैं. रेणुकाचार्य ने दिल्ली में हाईकमान से येदियुरप्पा की शिकायत भी की थी. रेणुकाचार्य का कहना था कि एक ऐसा आदमी जो बीएस येदियुरप्पा सरकार बनाने के खिलाफ गया था, आज उसे ही मंत्री बना दिया गया है.

Advertisement

बगावत करने वाले नेताओं में बीजेपी विधायक रामदास, सुनील कुमार, सतीश रेड्डी और एमएलसी विश्वानंत का भी नाम शामिल है. बीजेपी एमएलसी विश्वनाथ ने कहा था कि योगेश्वर धोखेबाज हैं, उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है. उन्होंने रियल एस्टेट में कई को धोखा दिया है और आज वह मंत्री बन गए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »