मौसम: दिल्ली में राहत लेकिन इन राज्यों में गर्मी का 'बवंडर'! देखिए हीट मैप

IMD Weather Today: उत्तर भारत के कई शहरों में हुई बारिश ने गर्मी में राहत दी है लेकिन राजस्थान में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया है. दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी नहीं रहेगी, लेकिन मध्य भारत और दक्षिणी हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी है.

Advertisement
India Heat forecast (Photo created by- Vani Gupta/AajTak) India Heat forecast (Photo created by- Vani Gupta/AajTak)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. 2-3 दिन में उत्तर भारत के तमाम शहरों में हुई बारिश से गर्मी से राहत बनी हुई है. दूसरी ओर उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है. इस बीच भारी संख्या में सैलानियों के पहाड़ों पर पहुंचने से काफी दिक्कतें भी हो रही हैं. उधर, बीते दिन राजस्थान में फिर धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. नौतपा के बीच जून महीने की शुरुआत के साथ दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी से राहत है, लेकिन आंधी-पानी से कई जगहों पर दिक्कत हो रही हैं.

Advertisement

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 1 जून को गर्मी चरम पर नहीं है. राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला तेज हो गया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में अगले पांच दिन भीषण गर्मी नहीं होगी जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में हीटवेव का सितम बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. दिल्ली में जहां सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. तो वहीं, राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर जैसे इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर, इंदौर और भोपाल क्षेत्र तथा उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भी लू की स्थिति बनी हुई है.

Advertisement

अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान गर्मी का केंद्र धीरे-धीरे दिल्ली-एनसीआर से हटते हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी भागों, महाराष्ट्र के विदर्भ व मराठवाड़ा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा. इन क्षेत्रों में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

कुछ इलाकों में रात का तापमान भी ऊंचा रहने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. खासतौर पर राजस्थान और मध्य प्रदेश के सूखे इलाकों में लू के साथ-साथ हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार गर्मी का पैटर्न थोड़ा अलग है. दिल्ली-एनसीआर में हवा की दिशा और कुछ हल्की नमी के कारण तापमान अपेक्षाकृत कंट्रोल है, लेकिन पश्चिमी और मध्य भारत में सूखी हवाएं गर्मी को बढ़ा रही हैं. अगले कुछ दिनों में इन राज्यों में लू की तीव्रता और बढ़ सकती है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »