Weather Updates: राजस्थान में लुढ़का पारा, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, जानें- दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अनेक स्थानों पर तापमान (Temperature) में गिरावट दर्ज की जा रही है. मध्य प्रदेश के तापमान में अगले 4-5 दिनों में 2-4 डिग्री गिरावट के आसार है.

Advertisement
Mausam Updates, Weather Forecast Today 18 November: मौसम का हाल Mausam Updates, Weather Forecast Today 18 November: मौसम का हाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST
  • राजस्थान के तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट
  • दिल्ली में मौसम साफ लेकिन ठंड बढ़ने के आसार

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ठंड बढ़ने लगी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी समेत कई राज्यों में अगले 2-3 दिनों में तापमान (Temperature) में 3-4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पहाड़ी राज्य जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में शीत लहर से ठंड बढ़ने का अनुमान है. 

Advertisement

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अनेक स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मध्य प्रदेश के तापमान में अगले 4-5 दिनों में 2-4 डिग्री गिरावट के आसार है.

राजस्थान के तापमान में गिरावट
राजस्थान में दिन के तापमान में काफी गिरावट आ गई है. राजस्थान के लगभग सभी जिलों में ठंड (Cold) बढ़ गई है. पिछले 2 दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है. 

देखें: आजतक LIVE TV

दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में मौसम (Delhi Weather) साफ रहेगा और साथ ही ठंड भी बढ़ेगी. आगामी 6-7 दिनों में सुबह के समय कोहरा और थोड़ी धुंध की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार तक तापमान गिरकर 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है. बुधवार सुबह तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है. हालांकि, दिल्ली की हवा में मामूली सुधार हुआ है. दिल्ली की हवा गंभीर से मध्यम श्रेणी में आ गई है.

Advertisement
Delhi Weather Forecast Update

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
मौसम पर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. जबकि उत्तर भारत समेत देश के शेष राज्यों में मौसम अधिकतर शुष्क और साफ बना रहेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement