उत्तर भारत में अब बढ़ेगी गर्मी, चढ़ेगा तापमान, मौसम में बदलाव से प्री मॉनसून के संकेत

पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ गया है, जिससे मौसम साफ है और तेज धूप निकल रही है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक है.मौसम शुष्क होने के बीच प्री-मॉनसून सीजन की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.

Advertisement
उत्तर भारत के राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक (फाइल फोटो-ITG) उत्तर भारत के राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक (फाइल फोटो-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

उत्तर भारत के राज्यों में अब तेजी से गर्मी बढ़ रही है. कई जगहों पर दिन का तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मॉनसून के शुरुआती संकेत हैं, यानी मॉनसून से पहले वाली गर्मी और गरज-चमक वाली बारिश का समय जल्दी शुरू हो सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अब तापमान धीरे-धीरे 3-4 डिग्री बढ़ेगा. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा तक पहुंच रहा है. राष्ट्रीय राजधानी की बात करें तो दिल्ली में हाल ही में अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री तक पहुंचा, जबकि फरवरी में आमतौर पर यह 22-25 डिग्री के आसपास रहता है.  

Advertisement

पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई थी. इससे थोड़ी राहत मिली, लेकिन अब यह विक्षोभ कमजोर पड़ गया है. अधिकतर राज्यों में मौसम साफ है और धूप निकल रही है. 

ये भी पढ़ें: रोड ट्रिप का प्लान है? इस फीचर से जानिए पूरे रास्ते कैसा रहेगा मौसम

अब मजबूत सिस्टम की संभावना नहीं, बारिश सामान्य से कम
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मैदानों और पहाड़ों दोनों जगह फरवरी के बाकी दिनों में किसी भी मजबूत मौसम प्रणाली की संभावना नहीं है. पूरे महीने पर नजर डालें तो उत्तर भारत में सर्दियों की बारिश सामान्य से कम रही है. वहीं, शेष दिनों में ज्यादातर शुष्क मौसम बने रहने की वजह से मौसमी बारिश की कमी और बढ़ सकती है.

Advertisement

कुछ जगहों पर 30°C के पार तापमान!
बादलों की कमी और तेज धूप के कारण दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा. अधिकतम तापमान मिड-20 डिग्री से बढ़कर ऊपरी 20 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, पश्चिम व उत्तर राजस्थान तथा हरियाणा से सटे इलाकों में 30°C के पार पहुंचने की संभावना है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. 

प्री मॉनसून के संकेत
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 20 फरवरी से दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. दिल्ली में वीकेंड तक अधिकतम तापमान 30°C के पार पहुंचने की संभावना है. जबकि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. सतही और निचले स्तर की हवाएं चलने की संभावना है. मौसम में यह बदलाव आने वाले प्री-मॉनसून सीजन की शुरुआत का संकेत हो सकता है.

ये भी पढ़ें: बारिश से पहले मौसम विभाग को कैसे चल जाता है पता? जानिए
 

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश और हल्की बर्फबारी संभव है. जबकि  तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 20 से 22 फरवरी के बीच बारिश और गरज-चमक की संभावना है. जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »