तमिलनाडु सरकार ने ATF पर घटाया VAT, इंडिगो ने कहा- 'थैंक यू'

तमिलनाडु सरकार ने विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन पर VAT दरों में कटौती की है, चेन्नई एयरपोर्ट पर टैक्स 29% से घटाकर 16% और अन्य हवाई अड्डों पर 1% कर दिया गया है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और इंडिगो एयरलाइंस ने इस फैसले की सराहना की है.

Advertisement
 इंडिगो एयरलाइंस ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है. (Photo: ITG) इंडिगो एयरलाइंस ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है. (Photo: ITG)

अनघा

  • चेन्नई,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

हवाई सफर को सस्ता करने की दिशा में तमिलनाडु सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. तमिलनाडु सरकार ने हवाई अड्डों पर विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी ATF पर VAT दरों में कटौती की है. चेन्नई एयरपोर्ट पर टैक्स 29% से घटाकर 16% कर दिया गया है, जबकि अन्य हवाई अड्डों पर इसे घटाकर 1% कर दिया गया है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और इंडिगो एयरलाइंस ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है. 

Advertisement

राम मोहन नयाडू ने X पर पोस्ट करते हुए तमिलनाडु सरकार की सराहना की है. उन्होंने इसे विमानन क्षेत्र के लिए स्वागत योग्य कदम बताया. उन्होंने लिखा, 'इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विजय को धन्यवाद.' उन्होंने कहा कि हवाई यात्रा को किफायती बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर काम करने की जरूरत है. 

इंडिगो एयरलाइंस ने भी इस फैसले की सराहना की है. इंडिगो ने X पर पोस्ट करते हुए विजय सरकार का धन्यवाद किया है. उन्होंने इसे स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि यह फैसला एयर कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देगा. 

इंडिगो ने लिखा, 'ऐसे कदम एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करते हैं, राज्य के पर्यटन और आर्थिक विकास में मदद करते हैं, और भारत में एक बेहतर एविएशन इकोसिस्टम बनाने में योगदान देते हैं.'

यह भी पढ़ें: 'तमिलनाडु का 5110 करोड़ का फंड बिना शर्त जारी करे केंद्र', PM मोदी के सामने बोले थलपति विजय

Advertisement

बता दें, शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार ने विमान में इस्तेमाल होने वाले ईंधन पर टैक्स कम करने का फैसला लिया. चेन्नई एयरपोर्ट पर अब VAT 29% से घटकर 16% कर दिया गया है. जबकि राज्य के बाकी एयरपोर्ट पर इसे घटाकर मात्र 1% कर दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »