'घर तक सीमित रहना चाहिए धर्म', राजनीतिक रोडमैप पेश कर अन्नामलाई ने दिखाए सेकुलर तेवर

बीजेपी के पूर्व तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने रविवार को अपनी संस्था के पहले सम्मेलन में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की कि उनका स्वैच्छिक आंदोलन 'वी द लीडर्स' 2031 तक एक राजनीतिक दल का रूप ले लेगा.

Advertisement
अन्नामलाई ने पेश किया अपना राजनीतिक रोडमैप. (photo: ITG) अन्नामलाई ने पेश किया अपना राजनीतिक रोडमैप. (photo: ITG)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:52 AM IST

पूर्व BJP तमिलनाडु अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने रविवार को अपने स्वैच्छिक आंदोलन ‘वी द लीडर्स’ (We The Leaders) को आने वाले वक्त में एक पूर्ण राजनीतिक दल बनाने की घोषणा कर दी है. उन्होंने धर्म को घर तक सीमित रखने की बात कहते हुए साफ संकेत दिया कि उनकी नई पार्टी धर्मनिरपेक्ष राजनीति की राह पर चलेगी. साथ ही उन्होंने सत्ताधारी टीवीके (TVK) के प्रति दोस्ताना रुख अपनाया और कहा कि अगर वह लड़खड़ाते हैं तो उन्हें मदद का हाथ बढ़ाया जाना चाहिए.

अन्नामलाई ने रविवार को पोलाची में अपनी 'वी द लीडर्स' फाउंडेशन के पहले सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने अपनी पहली रैली के लिए ड्रग्स के खिलाफ रुख को अपनी थीम के तौर पर चुना. उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, 'वह हमेशा से गर्व करने वाले राष्ट्रवादी और भारतीय रहे हैं और उनका संघर्ष ये सुनिश्चित करने के लिए है कि तमिलनाडु सबसे आगे रहे.'

Advertisement

'हमें ऐसी राजनीति की जरूरत नहीं'

उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई गर्व करने वाला तमिल व्यक्ति भारत के विचार के खिलाफ हो सकता है और क्या कोई गर्व करने वाला भारतीय तमिल विचार के खिलाफ खड़ा हो सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा, 'हमें ऐसी राजनीति की जरूरत नहीं है.'

पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि टीवीके में विधायक बनने वाले ज्यादातर लोग आम लोग हैं, जिन्होंने बाधाओं को पार किया है और संघर्ष का सामना किया है. उन्होंने कहा, 'वो ऐसे लोग नहीं हैं जो 15 या 20 साल से विधायक रहे हों. सेंगोत्तैयन को छोड़कर सभी मंत्री पहली बार मंत्री बने हैं. वह लड़खड़ाएंगे, गिरेंगे और जब ऐसा होगा तो एक अच्छा समाज उन्हें ऊपर उठाएगा, न कि नीचे धकेलेगा.'

2031 में जनता के सामने होगी पार्टी

इस बात पर जोर देते हुए कि उनका आंदोलन आखिरकार एक राजनीतिक पार्टी में बदल जाएगा, उन्होंने कहा कि ये स्वस्थ राजनीति के लिए होगा, न कि सस्ती या सत्ता की राजनीति के लिए.

अन्नामलाई ने संगठन की ताकत का जिक्र करते हुए दावा किया कि महज 38 दिनों में उनके इस आंदोलन से 19 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं. उन्होंने कहा कि जब ये संख्या 50 लाख को छू लेगी तो इसका सीधा मतलब होगा कि तमिलनाडु की जनता उनका स्वागत कर रही है. साल 2031 में उनकी पार्टी बेहतर नेताओं के साथ एक स्वस्थ राजनीति के लिए जनता के सामने खड़ी होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »