आर्यन केस की जांच में फंसे समीर वानखेड़े की NCB से विदाई, DGTS चेन्नई भेजे गए 

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस में किरकिरी के बाद अब समीर वानखेड़े की एनसीबी से विदाई हो गई है.

Advertisement
समीर वानखेड़े (फाइल फोटो) समीर वानखेड़े (फाइल फोटो)

अरविंद ओझा / दिव्येश सिंह

  • नई दिल्ली/ मुंबई,
  • 30 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST
  • समीर वानखेड़े का चेन्नई हुआ तबादला
  • एनसीबी प्रमुख ने माना था- गलती हुई

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस की जांच में फंसे समीर वानखेड़े की खूब किरकिरी हो रही थी. इस मामले में किरकिरी के बाद समीर वानखेड़े की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से विदाई हो गई है. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर मुंबई रहे समीर वानखेड़े को अब चेन्नई डीजी टैक्सपेयर सर्विस डायरेक्टरेट भेज दिया गया है.

IRS अफसर समीर वानखेड़े एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर रहे थे. वे डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस में तैनात हैं. समीर वानखेड़े को अब चेन्नई डीजीटीएस भेज दिया गया है. समीर वानखेड़े के तबादले को आर्यन खान ड्रग्स केस में हुई किरकिरी के बाद कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- ड्रग केस में आर्यन खान को क्लीनचिट से फंस गए वानखेड़े, सरकार ने दिया कार्रवाई का आदेश

गौरतलब है कि एनसीबी ने आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग्स केस में पिछले हफ्ते चार्जशीट दायर की थी. एनसीबी की ओर से कोर्ट में दायर की गई चार्जशीट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ तीन अन्य आरोपियों के नाम नहीं थे. सबूतों के अभाव में एनसीबी की ओर से इनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया था.

ये भी पढ़ें- शाहरुख के बेटे की 'जीत', ऐसे 'हीरो' से जीरो हुए समीर वानखेड़े!

इसके बाद समीर वानखेड़े की आलोचना हो रही थी. समीर वानखेड़े ने ही इस मामले की जांच की थी. समीर वानखेड़े पर चौतरफा हमले हो रहे थे. इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच पर भी सवाल उठने लगे थे. एनसीबी की कार्यशैली पर भी हमले हो रहे थे. एनसीबी के डीजी को इस मामले में बयान देना पड़ गया था.

Advertisement

NCB के DG ने माना था- गलती हुई

एनसीबी के डीजी ने कहा था कि जांच में चूक और प्रक्रिया का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. एनसीबी के डीजी एसएन प्रधान ने भी ये माना था कि इस मामले में समीर वानखेड़े और उनकी टीम से गलती हुई. सूत्रों ने ये भी कहा था कि सरकार ने समीर वानखेड़े की गलत जांच के लिए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

अब एनसीबी के जोनल डायरेक्टर रहे और मामले की जांच करने वाले समीर वानखेड़े की एनसीबी से विदाई हो गई है. समीर वानखेड़े के तबादले को आर्यन खान केस की जांच में चूक और प्रक्रिया का पालन न करने को लेकर हुए एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »