राहुल गांधी को स्टूडेंट ने किया सरप्राइज किस, पुणे इवेंट का VIDEO वायरल

पुणे के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ सेल्फी के दौरान एक छात्रा ने मंच पर उनके गाल पर हल्का किस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. इसी कार्यक्रम में राहुल गांधी के मनुस्मृति और पितृसत्ता पर दिए बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी बयानबाजी भी शुरू हो गई.

Advertisement
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इवेंट खत्म करके लौट रहे थे. (Photo- ITG) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इवेंट खत्म करके लौट रहे थे. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छात्रा राहुल गांधी को अचानक चीक्स पर किस करती नजर आ रही है. यह पूरा वाकया उस वक्त हुआ, जब राहुल गांधी युवाओं से जुड़े 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी मंच पर मौजूद लोगों के साथ सेल्फी ले रहे थे. इसी दौरान एक युवा छात्रा उनके पास पहुंचती है और सेल्फी लेने के बाद अचानक उनके गाल पर किस कर देती है. राहुल गांधी कुछ पल के लिए छात्रा से बातचीत करते हैं और फिर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मंच से नीचे चले जाते हैं.

यह भी पढ़ें: पुणे में आयोजित 'छात्रों की गूंज' में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी को देश की ताकत बताया

सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया 'क्यूट मोमेंट'

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर कॉन्सर्ट जैसी लाइटिंग और बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है. वीडियो पर कई यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने इसे छात्रा के आत्मविश्वास और राहुल गांधी के प्रति सहजता से जोड़कर देखा, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे 'क्यूट मोमेंट' बताया.

Advertisement

राहुल गांधी का पुणे दौरा सिर्फ इस वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में नहीं रहा. 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं, युवाओं और सामाजिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी बात की. उन्होंने 'मनुस्मृति मानसिकता' पर निशाना साधते हुए महिलाओं से पितृसत्ता के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की.

इवेंट में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का भी जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उनके बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें: 'आपके साथ धरने पर बैठूंगा, दबाव बढ़ेगा...', जब छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रा से किया वादा!

बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में वास्तविक छात्र मुद्दों पर चर्चा के बजाय सामान्य राजनीतिक बयान दिए गए और भीड़ जुटाने के लिए कॉलेज बसों का इस्तेमाल किया गया.

इसके जवाब में कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने बीजेपी पर पलटवार किया. उन्होंने दावा किया कि प्रशासनिक अड़चनों के बावजूद राहुल गांधी के कार्यक्रम को युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिला. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में हुए Gen Z कार्यक्रम पर भी सवाल उठाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »