'कांशीराम को भारत रत्न दिया जाए...', राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मैं भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं.

Advertisement
राहुल गांधी ने कांशीराम के लिए 'भारत रत्न' की मांग की. (Photo: ITG) राहुल गांधी ने कांशीराम के लिए 'भारत रत्न' की मांग की. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जंयती के मौके पर राहुल गांधी ने कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की. इसके लिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी. राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. 

राहुल गांधी ने बताया, मैं भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं.

Advertisement

यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक़, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान की राह दिखाई.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement