यूपी दौरे पर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का मुस्लिम महिलाओं ने किया स्वागत, देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लखनऊ में मुस्लिम महिलाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और लगातार तीसरी बार डबल इंजन सरकार बनाने का दावा किया.

Advertisement
नितिन नवीन यूपी दौरे पर पहुंचे हैं. (Photo- ITG) नितिन नवीन यूपी दौरे पर पहुंचे हैं. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:43 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे. अपने पहले ही दौरे में उनका भव्य स्वागत हुआ. खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी उनका स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां नितिन नवीन के स्वागत में महिलाओं ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए.

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि भीषण गर्मी के बावजूद मुस्लिम महिलाएं सड़क किनारे लंबी कतार में खड़ी होकर नितिन नवीन का इंतजार कर रही हैं. कई महिलाओं के हाथों में नितिन नवीन की तस्वीर वाली तख्तियां भी दिखाई दीं. स्थानीय मीडिया से बातचीत में कुछ महिलाओं ने कहा कि वे बीजेपी की नीतियों को पसंद करती हैं, जबकि कुछ ने सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी विकास के लिए अच्छा काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: 'विपक्ष की नेगेटिव पॉलिटिक्स...', BJP चीफ नितिन नवीन ने बताया यूपी में फिर कैसे बनेगी 'डबल इंजन' सरकार

लखनऊ पहुंचने के बाद नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और हर गांव-हर घर तक पहुंचने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी को जनता के बीच रहकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा.

Advertisement

नितिन नवीन के दौरे पर क्या बोले बीएल वर्मा?

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ का पहला दौरा था. उन्होंने बताया कि सभी सांसदों और विधायकों को 2027 के चुनाव के लिए मार्गदर्शन मिला है और पार्टी का लक्ष्य 2017 जैसी बड़ी जीत दोहराते हुए लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाना है.

बीएल वर्मा ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर दान घोटाले वाले आरोपों पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि "अखिलेश यादव की कभी भगवान राम में आस्था नहीं रही. उनके शासनकाल में रामभक्तों पर गोलियां चली थीं. ऐसे में उन्हें राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए."

यह भी पढ़ें: क्या नितिन नवीन का लखनऊ दौरा मिशन यूपी 2027 की शुरुआत है? राजीव के साथ देखें दंगल

सेवा, समर्पण और संगठन के सिद्धांतों पर काम करने का संदेश!

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और संगठन के सिद्धांतों पर काम करने का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर रही है और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »