'सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 साल', PM मोदी को अमित शाह समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें बधाई दी.

Advertisement
पीएम मोदी सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने पर दिग्गज नेताओं ने उन्हीं बधाई दी है  (Photo: PTI) पीएम मोदी सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने पर दिग्गज नेताओं ने उन्हीं बधाई दी है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि इन 25 वर्षों में उनकी यात्रा सेवा, संघर्ष और समर्पण की रही है. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, "अथक परिश्रम, अद्भुत संकल्पशक्ति व राष्ट्र प्रथम को जीवन का लक्ष्य बनाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं."

Advertisement

संघर्ष और समर्पण की यात्रा- अमित शाह ने पीएम मोदी को दी बधाई

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद वह लगातार मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में सरकार का नेतृत्व करते रहे हैं. गृह मंत्री ने कहा कि इन वर्षों में मोदी की सेवा, संघर्ष और समर्पण की यात्रा गरीबों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं के उत्थान और समाज के हर वर्ग की समृद्धि का पर्याय बन गई है.

अमित शाह ने अपनी पोस्ट में #25YearsOfSeva का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के शासन के तरीके की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोदी ने जनकल्याणकारी नीतियों, उनके क्रियान्वयन, फैसलों में दृढ़ता, पारदर्शिता और परिणाम की गारंटी के जरिए शासन की परिभाषा बदल दी है. शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन 25 वर्षों में देश की राजनीति में 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' यानी काम और प्रदर्शन आधारित राजनीति का आदर्श स्थापित किया है.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें बधाई दी है. तीनों नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक के सफर का जिक्र करते हुए उनके नेतृत्व और कार्यकाल की सराहना की.

यह भी पढ़िएः सत्ता में नरेंद्र मोदी के 25 साल... देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम, कैबिनेट ने गिनाईं उपलब्धियां, जापान से आई बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रमाण हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री को इस अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. राजनाथ सिंह ने अपनी पोस्ट के साथ #25YearsOfSeva का भी इस्तेमाल किया.

यह निरंतर यात्रा राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक- जेपी नड्डा
 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सफर को 'राष्ट्रहित और जनसेवा को समर्पित 25 वर्ष' बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे हुए हैं और यह निरंतर यात्रा राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'अंत्योदय' को अपना मार्गदर्शक सिद्धांत बनाते हुए गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया. उन्होंने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज देश 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना के साथ 'विकसित भारत' के संकल्प की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसेवा का अवसर मिलने को सामूहिक सौभाग्य बताया और उन्हें 25 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं.

निर्मला सीतारमण ने गुजरात के CM बनने का किया जिक्र
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सफर को याद किया. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के विशिष्ट राजनीतिक सफर के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इसी दिन 25 साल पहले उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी.
सीतारमण ने कहा कि गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले मोदी ने कोई निर्वाचित पद नहीं संभाला था. उन्होंने कहा कि मोदी ने समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाई और काम करते हुए सीखा.


वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी में राजनीतिक परिवार या वंशवादी पृष्ठभूमि और धनबल के बिना भी एक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए एक मजबूत संदेश बताया. सीतारमण ने मोदी के राजनीतिक सफर को निस्वार्थ सेवा से जोड़ते हुए उनकी सराहना की.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »