मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय उमरा यात्री, ओवैसी ने सरकार से मांगी मदद

असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया की उड़ानें रद्द होने से करीब 4,000 भारतीय उमरा जायरीन सऊदी अरब में फंस गए हैं. उन्होंने DGCA से बड़ी फ्लाइट चलाने या विशेष उड़ानों का इंतजाम करने की मांग की है.

Advertisement
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी. (Photo- ITG) AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

मक्का और मदीना में करीब 4,000 भारतीय उमरा यात्रियों के फंसे होने का मामला सामने आया है. AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले में केंद्र सरकार से तत्काल दखल देने की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि इंडिगो, अकासा एयर और एअर इंडिया की उड़ानें रद्द होने के कारण भारतीय जायरीन सऊदी अरब में फंस गए हैं.

Advertisement

असदुद्दीन ओवैसी ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से अपील की कि इन एयरलाइंस को बड़े विमानों के संचालन की विशेष अनुमति दी जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को भारत वापस लाया जा सके. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करना संभव नहीं है, तो फंसे हुए जायरीन को वापस लाने के लिए विशेष उड़ानों का इंतजाम किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब की मदद के लिए आगे आया ब्रिटेन, हूती मिसाइलों और ड्रोन से बचने के लिए भेजेगा टाइफून जेट

'ट्रैवल एजेंटों ने जायरीन को अकेला छोड़ा'

ओवैसी ने आरोप लगाया कि कई भारतीय जायरीन को उनके ट्रैवल एजेंटों ने अकेला छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को तत्काल मदद और जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की जरूरत है. ओवैसी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वरिष्ठ अधिकारियों को टैग करते हुए उनसे मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की.

Advertisement

मिडिल ईस्ट में तनाव से उड़ानें प्रभावित

यह मामला मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है. सऊदी अरब में विमानन ढांचे को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरों के बाद भारतीय एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से अपनी उड़ानों पर रोक बढ़ा दी है. इंडिगो और अकासा एयर ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए उड़ानें रद्द की हैं, जबकि एयर इंडिया ने भी सुरक्षा आकलन के आधार पर अपने परिचालन को रोका है.

यह भी पढ़ें: ईरान या हूती, किसका डर? अमेरिका ने 11 अरब मुल्कों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट

ऐसे में जायरीन की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंता बढ़ गई है. ओवैसी ने सरकार से जल्द हस्तक्षेप कर फंसे हुए भारतीयों की मदद करने और उनकी वापसी का इंतजाम करने की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »