ईरान या हूती, किसका डर? अमेरिका ने 11 अरब मुल्कों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट

मिडिल ईस्ट में बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच अमेरिका ने 11 देशों और इलाकों में अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है. चेतावनी में संभावित हवाई क्षेत्र बंद होने, फ्लाइट रद्द होने और यात्रा में रुकावट आने की आशंका जताई गई है.

Advertisement
सऊदी-UAE में भी US नागरिकों के अलर्ट जारी किया गया है. (Photo- X/Screengrab) सऊदी-UAE में भी US नागरिकों के अलर्ट जारी किया गया है. (Photo- X/Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

मिडिल ईस्ट में आखिर क्या होने वाला है? अमेरिका ने क्षेत्र के 11 अरब देशों और इलाकों में अपने नागरिकों के लिए सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. जारी चेतावनियों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कतर, इराक, लेबनान, यमन और इजरायल शामिल हैं. अमेरिकी मिशनों ने नागरिकों को सतर्क रहने और अचानक बदलते हालात के लिए तैयार रहने को कहा है.

Advertisement

अमेरिका ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर हवाई क्षेत्र बंद हो सकते हैं, उड़ानें रद्द हो सकती हैं और यात्रा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं. अलर्ट में यह भी आशंका जताई गई है कि ईरान और उसके समर्थन वाले हूती जैसे समूह विदेशों में अमेरिकी हितों को निशाना बना सकते हैं. इनमें अमेरिका से जुड़ी कंपनियां और संस्थान भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: शांति की नाकाम कोशिशें, बढ़ते मिसाइल अटैक... सऊदी-हूती जंग में क्या है ईरान का रोल?

हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानें रद्द होने की आशंका

अमेरिकी राजनयिक मिशनों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ानों की स्थिति की जानकारी सीधे एयरलाइंस और एयरपोर्ट से लें. उड़ानों के तय समय पर चलने की गारंटी मानकर न चलें. इराक में अमेरिकी मिशन ने बगदाद, इरबिल, बसरा और सुलेमानिया एयरपोर्ट की उड़ानों की जानकारी लेने को कहा है. लेबनान में अमेरिकी दूतावास ने बेरूत के रफीक हरीरी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जानकारी लेने की सलाह दी है.

Advertisement

सऊदी अरब, UAE, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, ओमान और कतर के लिए भी इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, इन अलर्ट का मतलब यह नहीं है कि क्षेत्र के एयरपोर्ट बंद हो गए हैं या सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि करने को कहा गया है.

ईरान और हूती हमलों का भी जिक्र

अमेरिकी चेतावनियों में ईरान समर्थित हूती बलों के सऊदी अरब पर हमलों का भी जिक्र है. इनमें नागरिक एयरपोर्ट और अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है. इन हमलों से नागरिकों के हताहत होने और यात्रा में गंभीर रुकावट आने की जानकारी दी गई है. ईरान के लिए अमेरिकी वर्चुअल दूतावास ने दोहराया है कि अमेरिकी नागरिक वहां यात्रा न करें और जो अमेरिकी नागरिक ईरान में मौजूद हैं, वे देश छोड़ दें.

अमेरिकी नागरिकों को क्या सलाह दी गई?

अमेरिकी मिशनों ने अपने नागरिकों से प्रदर्शन और बड़ी भीड़ से दूर रहने, पुलिस की भारी मौजूदगी वाले इलाकों से बचने और स्थानीय मीडिया पर नजर रखने को कहा है. उन्हें स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने, फोन चार्ज रखने और अमेरिका से जुड़े संस्थानों के आसपास अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'फिर से किस्मत आजमानी है?', ट्रंप की धमकी पर ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कसा तंज

नागरिकों को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (STEP) में रजिस्टर कराने के लिए भी कहा गया है, ताकि उन्हें सुरक्षा से जुड़े अपडेट मिल सकें. यमन के लिए जारी चेतावनी में कहा गया है कि सुरक्षा जोखिमों के कारण अमेरिकी सरकार वहां अपने नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध नहीं करा सकती. अमेरिकी दूतावासों ने यह भी स्पष्ट किया है कि इराक के बगदाद और लेबनान में उनके दूतावास सामान्य नागरिक सेवाएं दे रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »