'ज्ञानेश-ज्ञानेश येस पापा, वोट चोरी, येस पापा...' ममता बनर्जी का तंज, कहा- BJP ने बंगाल लूटा

दिल्ली के रामलीला मैदान में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने वोट चोरी, लोकतंत्र लूटने और बीजेपी के बंगाल में राजनीतिक दबाव बनाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने 'जॉनी-जॉनी' कविता की तर्ज पर बीजेपी और ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा.

Advertisement
ममता बनर्जी ने बीजेपी और ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया. (Photo- PTI) ममता बनर्जी ने बीजेपी और ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया. (Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'इंडिया' (INDIA) ब्लॉक की महारैली में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने 'जॉनी जॉनी यस पापा' की तर्ज पर कविता सुनाते हुए चुनाव आयोग और बीजेपी का घेराव किया.

मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'ज्ञानेश ज्ञानेश येस पापा. वोट चोरी किया? येस पापा. लूट किया, बीजेपी पापा. डाके के पीछे कौन है? बीजेपी पापा. इज्जत लूटी? बीजेपी पापा. किसान की इज्जत चोरी की? बीजेपी पापा. मजदूर का घर तोड़ा? बीजेपी पापा.'

Advertisement

ममता ने इस दौरान चुनाव आयोग पर केंद्रीय एजेंसियों के जरिए बंगाल में चुनावी नतीजों को प्रभावित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'बंगाल SIR का शिकार बना है. हम इसे छोड़ेंगे नहीं, हम अपनी जिंदगी देंगे, हम लड़ेंगे. उन्होंने हमारा बंगाल लूटा, लेकिन हम लोकतंत्र को बचाएंगे और वापस लाएंगे. 

(Photo- PTI)

उन्होंने आगे कहा कि SIR का मतलब स्पेशल इंसेंटिव बन गया है, जो बीजेपी जैसी राजनीतिक पार्टी को दिया जा रहा है.

हम हारे नहीं, हमको हराया गया- ममता बनर्जी

ममता ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार ने पूरा काउंटिंग मैनेज किया है. सेंट्रल हाइजैकिंग करके हमारे बंगाल में 1 करोड़ से ज्यादा वोट को निकाल दिया. वोट से पहले हम हारे नहीं, हमको हराया गया. इसका बदला हम राजनीति और लोकतंत्र के जरिए लेंगे. आपने ईवीएम लूटा, लोकतंत्र लूटा, संविधान और अधिकार लूटा, नौकरी लूटी और मां-बहनों का सम्मान लूटा.'

Advertisement

'बीजेपी का साथ, सबका सत्यानाश'

बीजेपी के चुनावी नारों पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'आप कहते थे सबका साथ, सबका विकास. लेकिन अब लोग कहते हैं 'बीजेपी का साथ, सबका सत्यानाश. क्या नहीं लूटा इन्होंने? राम जन्मभूमि का रुपया लूटा, बंगाल में मंदिरों का पैसा लूटा, गुरुद्वारा और मस्जिद की वक्फ प्रॉपर्टी लूटी. इन्होंने पुलिस को अपनी पार्टी का कॉमरेड बना दिया है. बीजेपी का अपना कोई संगठन नहीं बचा है.'

यह भी पढ़ें: रामलीला मैदान से राहुल गांधी की हुंकार, बोले- वोट चोरी करने वालों को देश से भागने नहीं देंगे, ज्ञानेश को जेल जाना होगा

'रोशनी चांद से होती है, सितारों से नहीं'

अपने भाषण के आखिर में ममता बनर्जी ने कहा कि एजेंसियां और पुलिस का दबाव उन्हें डरा नहीं सकता. उन्होंने कहा, सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है. हमको कहते हैं घर से मत निकलो, हाउस अरेस्ट करके रख दिया. मैं कहती हूं. रोशनी चांद से होती है, सितारों से नहीं... मोहब्बत लोकतंत्र से होती है, पुलिस एट्रॉसिटी से नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »