हिमाचल में भरभराकर गिरा पहाड़ का हिस्सा... सड़क पर बिखरा मलबा-पत्थर, दहशत में लोग

हिमाचल प्रदेश के चंबा में मंगलवार को पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया. भूस्खलन के कारण मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए. हालांकि राहत की बात है कि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है.

Advertisement
चंबा में भूस्खलन चंबा में भूस्खलन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा में मंगलवार को भारी बारिश के बीच भूस्खलन हुआ. भरमौर के कोडला उरई सड़क मार्ग पर अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा. मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए हैं, जिसके कारण रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हुई है. 

पहाड़ का हिस्सा गिरते देख आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल है. हालांकि गनीमत है कि इस लैंडस्लाइड की चपेट में कोई व्यक्ति या वाहन नहीं आया. हादसे में किसी के भी घायल या हताहत होने की जानकारी नहीं है. हिमाचल के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. 

Advertisement

राज्य में बारिश के कारण 125 सड़कें प्रभावित हुई हैं. इससे सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में देखने को मिल रहा है. आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने राज्य में 29 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. 

यह भी पढ़ें: आसमान में छाए बादल, कई शहरों में बारिश का अलर्ट, यहां चेक करें दिल्ली समेत अपने शहर का हाल

हिमाचल प्रदेश में 25 से 30 अगस्त तक कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसी दौरान पूरे राज्य में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अनुमान लगाया है. उत्तराखंड में 25 से 30 अगस्त के बीच करीब-करीब पूरे राज्य में बारिश का पूर्वानुमान है. इस दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 26 अगस्त तक कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

Advertisement

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी मॉनसून सक्रिय रहने का अनुमान है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है. झारखंड में भी इस अवधि के दौरान कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. बिहार में 25 और 26 अगस्त को बारिश का दौर सक्रिय रह सकता है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »