'मैं हिंदी में जवाब दूंगा...', पीएम मोदी की पोस्ट पर बोले जर्मनी के चांसलर

तमिलनाडु के पल्लादम में जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की थी. कैसेंड्रा ने पीएम को भजन भी गाकर सुनाया. इस मुलाकात की पोस्ट पीएम ने शेयर की थी. इस पर अब जर्मनी के चांसलर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हिंदी में लिखकर पीएम मोदी की पोस्ट पर जवाब दिया है.

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

इन दिनों जर्मनी की एक सिंगर को भारत में काफी सराहा जा रहा है. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सिंगर की जमकर तारीफ कर चुके हैं और उन्होंने हाल ही में इस 21 वर्षीय सिंगर और उनकी मां से मुलाकात की. इस मुलाकात की फोटो और वीडियो पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की थीं. इसके साथ ही पीएम मोदी ने जर्मन भाषा में पोस्ट भी लिखा था. अब उस पोस्ट पर जर्मनी के चांसलर ने हिंदी में जवाब दिया है.

Advertisement

दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 'राम आएंगे' गाकर इंटरनेट पर छा जाने वाली जर्मन सिंगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुलाकात की थी. तमिलनाडु के पल्लादम में मुलाकात के दौरान जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन (Cassandra Mae Spittmann) ने प्रधानमंत्री को भजन भी गाकर सुनाया. वहीं पीएम मोदी भी इस दौरान भजन को आनंद लेते नजर आए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कैसेंड्रा भजन गा रही हैं और पीएम मोदी उसका आनंद लेते दिख रहे हैं. 

तमिलनाडु में पीएम ने कैसेंड्रा से की मुलाकात

इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर फोटो और वीडियो शेयर किए. वीडियो में कैसेंड्रा पीएम को भजन सुना रही हैं. इसके साथ ही पीएम ने जर्मन भाषा में पोस्ट भी लिखा. इसमें उन्होंने कहा, "कैसेंड्रा माई स्पिटमैन की सुरीली आवाज व्यापक रूप से जानी जाती है. पल्लदम में मैं उनसे और उनकी मां से मिला. भारतीय संस्कृति, संगीत और भोजन के प्रति कैसेंड्र के प्रेम के बारे में हमारी अद्भुत बातचीत हुई. बेशक उनका मुख्य आकर्षण तमिल में शिवमयमगा और अच्युतम केशवम गाना था."

Advertisement

जर्मन चांसलर ने हिंदी में दी प्रतिक्रिया

अब प्रधानमंत्री मोदी के इस पोस्ट पर जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की प्रतिक्रिया सामने आई है. इसमें ओलाफ स्कोल्ज ने हिंदी में पोस्ट लिखकर कहा कि संगीत दोनों देशों जोड़ता है. जर्मन चांसलर ने अपने पोस्ट में लिखा, "यदि आपने जर्मन में लिखा है, प्रिय नरेंद्र मोदी, निःसंदेह मैं हिंदी में जवाब दूंगा. यह अच्छा है कि संगीत भी हमारे देशों को जोड़ता है."

पीएम मोदी ने पिछले साल की थी तारीफ 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2023 में अपने कार्यक्रम मन की बात में 21 साल की जर्मन सिंगर कैसेंड्रा का जिक्र किया था. वे आंखों से देख नहीं सकती हैं. कैसेंड्रा ने पिछले दिनों 'जगत जाना पालम' और 'शिव पंचाक्षर स्त्रोतम' का गायन भी किया था. इसी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने जर्मन सिंग की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था, "इतनी सुरीली आवाज… और हर शब्द भावनाओं को दर्शाता है. हम ईश्वर के प्रति उनके लगाव को भी महसूस कर सकते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह आवाज जर्मनी की एक बेटी की है."

कैसंड्रा ने शेयर किया था वीडियो भजन का वीडियो

बता दें कि कैसंड्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर वह वायरल हो गईं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मैं 22 तारीख (जनवरी) से पहले समय पर पहुंचना चाहती थी, इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप सभी को मेरा संस्करण पसंद आएगा." कैसेंड्रा की राम आएंगे भजन प्रस्तुति को लाखों लोग देख चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement