results.eci.gov.in, Election Results 2026 on ECI: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे चेक करें विधानसभा चुनाव परिणाम, ये है प्रोसेस

Assembly Election Results 2026, results.eci.gov.in: अगर आप भी विधानसभा चुनाव के नतीजे डायरेक्ट चेक करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर देख सकते हैं. आइए जानते हैं प्रोसेस.

Advertisement
Assembly election result 2026 on ECI website results.eci.gov.in Assembly election result 2026 on ECI website results.eci.gov.in

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:23 AM IST

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान के बाद अब वोटों की गिनती का दिन आ गया है. मतगणना आज, 4 मई को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. एग्जिट पोल के बाद बढ़ी सरगर्मी के बीच लाखों लोग चुनाव नतीजे जानने के लिए उत्सुक हैं. चुनाव आयोग यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया  (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर आप आसानी से ट्रेंड्स और चुनाव नतीजे डायरेक्ट भी देख सकते हैं.  

Advertisement

वहीं, aajtak.in पर भी आपको हर सीट के ताजा अपडेट्स मिलेंगे. अगर आप विधानसभा चुनाव के नतीजे चुनाव आयोग यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाकर चेक करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कैसे हर सीट और पार्टी उम्मीदवार को मिले वोटों की जानकारी चेक कर सकते हैं.


विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें 
 

How to check Election Result 2026 on Election Commission (ECI) website: ये है पूरा प्रॉसेस

  • चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर सामने ही चुनावी राज्य असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल लिखा है.
  • संबंधित राज्य पर क्लिक करते ही Constituency Wise Results दिखाई देगा. जहां आप विधानसभा सीट सलेक्ट करके चुनाव परिणाम देख सकते हैं.
  • इसमें स्क्रीन पर आपको लीडिंग कैंडिडेट (आगे चल रहे उम्मीदवार), ट्रेलिंग कैंडिडेट (पीछे चल रहे) और वोटों की संख्या दिखाई देगी. जब गिनती पूरी हो जाएगी तो विजेता उम्मीदवार का नाम और पार्टी साफ-साफ दिख जाएगी.

इसके अलावा आप eci.gov.in पर रिजल्ट सेक्शन में जाकर और aajtak.in पर भी विधानसभा चुनाव परिणाम देख सकते हैं.

Advertisement

पश्चिम बंगाल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

बता दें कि 2026 के ये विधानसभा चुनाव 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी परीक्षा माने जा रहे हैं. पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल 824 विधायक चुने जाएंगे. इन नतीजों से पार्टियों की ताकत का अंदाजा लगेगा. चुनाव आयोग पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लगातार अपडेट देता है. मतदाता अब घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर पर सटीक जानकारी हासिल कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement