Advertisement

Assembly Election Results 2026: ममता बनर्जी का किला ढहा, तमिलनाडु में विजय की आंधी, असम में बीजेपी की हैट्रिक... पढ़ें- पांचों राज्यों के नतीजे

aajtak.in | नई दिल्ली | 05 मई 2026, 12:13 AM IST

Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल में जहां बीजेपी ने टीएमसी को पटखनी दे दी, तो वहीं असम में जीत की हैट्रिक लगाई. तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने डीएमके को सत्ता से उखाड़ फेंका, केरल में कांग्रेस ने 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया और लेफ्ट को हराकर जीत दर्ज की.

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी. (Photo: X/@BJP4India)

देश के चार राज्यों बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. बंगाल में बीजेपी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीमएसी सरकार के 15 वर्षों के शासन का अंत कर दिया. बीजेपी ने 200 से अधिक सीटों के साथ बंगाल में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की, वहीं टीएमसी 81 सीटों पर सिमट गई.

वहीं असम में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई. बीजेपी ने 82 सीटें जीती, जबकि उसके सहयोगियों एजीपी और बीओपीएफ ने 10-10 सीटें जीतीं. कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई. केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने लेफ्ट को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया. यूडीएफ को 99 सीटें मिलीं, वहीं सीपीएम के नेतृत्व वाले वाम दलों का गठबंधन एलडीएफ 35 सीटों पर सिमट गया. 

तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने डीएमके को सत्ता से उखाड़ फेंका. टीवीके को 107 सीटें मिलीं, जबकि डीएमके 60 सीटों पर सिमट गई. पुडुचेरी में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सत्ता में वापसी की. एनडीए को 18 सीटें मिलीं, जबकि डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन 6 सीटों पर सिमट गया.

बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं. पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे. फलता सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होना है, जिसकी वजह से सिर्फ 293 सीटों के नतीजे आए. असम में विधानसभा की कुल 126 विधानसभा सीटें हैं, जहां 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे.

असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों हैं. इन सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. सूबे में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और मतदान का आंकड़ा सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85.14 फीसदी तक पहुंच गया. थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके ने राज्य में मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया.

तमिलनाडु, पुदुचेरी चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

केरलम की बात करें तो इस तटीय प्रदेश की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. इस बार सूबे में 78.27 फीसदी मतदान हुआ. वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को ही वोट डाले गए थे. केंद्र शासित प्रदेश में 89.97 फीसदी मतदान हुआ.

केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

 

यह भी देखें:

पश्चिम बंगाल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

असम रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

केरल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

तमिलनाडु रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

पुदुचेरी रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

 

8:25 PM (एक महीने पहले)

महिला आरक्षण विरोधी कांग्रेस, TMC और DMK को बहनों-बेटियों ने सजा दी- PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी हेडक्वार्टर में अपने संबोधन में कहा, 'विकसित भारत के निर्माण का एक और महत्वपूर्ण पिलर भारत की नारी शक्ति है. नारी शक्ति अब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है. लेकिन, नारी शक्ति की इस रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कुछ दिन पहले रोकने का काम किया. इन नारी विरोधी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन को पास नहीं होने दिया. इसलिए मैंने कुछ दिन पहले कहा भी था कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले ऐसे दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा. आज कांग्रेस, TMC और DMK को बहनों-बेटियों ने सजा दी है. केरलम में लेफ्ट के 10 सालों के कुशासन का फायदा कांग्रेस को जरूर मिला है. लेकिन मुझे विश्वास है कि केरलम की बहनें भी अगले चुनावों में कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएंगीं. जिस समाजवादी पार्टी ने संसद में महिला आरक्षण को रोका है, उसे भी उत्तर प्रदेश की महिलाओं का विरोध सहना पड़ेगा. महिला विरोधी समाजवादी पार्टी कुछ भी कर ले, लेकिन अपने पाप को कभी धो नहीं पाएगी.'

8:19 PM (एक महीने पहले)

प्रधानमंत्री मोदी ने की हिंसा मुक्त बंगाल बनाने की अपील

Posted by :- deepak mishra

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल का यह चुनाव एक और वजह से बहुत खास रहा है. उन्होंने कहा, 'आप याद कीजिए, बंगाल चुनाव के समय कैसी खबरें आती थीं. हिंसा, डर और निर्दोष लोगों की मौतें. लेकिन इस बार पूरे देश ने एक नई खबर सुनी कि पश्चिम बंगाल में शान्तिपूर्ण मतदान हुआ. पहली बार ऐसा हुआ कि चुनावी हिंसा में एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई. लोकतंत्र के इस महापर्व में बंदूक की आवाज नहीं, जनता-जनार्दन की आवाज गूंजी. पहली बार डर नहीं, लोकतंत्र जीता है. आज जब बंगाल ने परिवर्तन के नए दौर में प्रवेश किया है, तो मैं बंगाल के हर राजनीतिक दल से एक आग्रह भी करना चाहता हूं, बंगाल में बीते दशकों में राजनीतिक हिंसा की वजह से न जाने कितनी जिंदगियां बर्बाद हो गईं. मेरा स्पष्ट मानना है कि आज से बंगाल की इन चुनावी आदतों में बदलाव आना चाहिए. आज जब भाजपा जीती है, तो बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए. भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए.'

8:15 PM (एक महीने पहले)

भवानीपुर में ममता बनर्जी फिर पिछड़ीं, शुभेंदु अधिकारी ने बनाई बढ़त

Posted by :- deepak mishra

नंदीग्राम में जीत के बाद भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर बढ़त बना ली है. कुल 20 राउंड में से 16 राउंड की गिनती के बाद शुभेंदु 563 वोटों से ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं. नंदीग्राम सीट पर उन्होंने टीएमसी के पवित्र कर को 10200 वोटों से हरा दिया. 

8:10 PM (एक महीने पहले)

4 मई को बंगाल की पावन धरा पर एक नया सूर्योदय हुआ है- PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

पीएम मोदी ने कहा, 'इस जीत के साथ-साथ वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में भारत माता को और ऋषि बंकिम जी को बंगाल के लोगों ने अपना सादर नमन प्रेषित किया है. योगिराज श्री अरविंदो को भी मतदाताओं ने ऐतिहासिक श्रद्धांजलि दी है. बंगाल में हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन इस जीत के लिए समर्पित किया है. भाजपा की कितनी ही महिला कार्यकर्ताओं को तमाम अत्याचार सहने पड़े हैं. आप कल्पना नहीं कर सकते कि केरलम और बंगाल में भाजपा के हर कार्यकर्ता को कितनी मुसीबतें झेलनी पड़ी हैं. उन पर कितने जुल्म और अत्याचार हुए हैं. मैं आज बंगाल में भाजपा की सफलता का श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को और उनके परिवारों को देता हूं. मैं ये जीत बंगाल की जनता को समर्पित करता हूं. अभी 4 मई की ये शाम भले ही ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरा पर एक नया सूर्योदय हुआ है.'
 

Advertisement
8:09 PM (एक महीने पहले)

आज बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ- PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने जिस सशक्त और समृद्ध बंगाल का सपना देखा था, वो सपना कई दशकों से पूरा होने का इंतजार कर रहा था. आज 4 मई, 2026 को बंगाल की जनता ने हम भाजपा कार्यकर्ताओं को वो अवसर दिया है. बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है. आज से बंगाल भयमुक्त हुआ है और विकास के भरोसे से युक्त हुआ है.

7:57 PM (एक महीने पहले)

जनता साफ देख रही है, जहां भाजपा वहां सुशासन और विकास- PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

पीएम मोदी ने कहा, 'आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकारें हैं. हमारा मंत्र है नागरिक देवो भवः. हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं और इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है. जनता साफ देख रही है कि जहां भाजपा, वहां गुड गवर्नेंस. जहां भाजपा, वहां विकास. आज भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में मेरे मन में एक और बात आ रही है. वो बात ये है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को आज कितनी शांति मिली होगी. उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके प्रत्येक कार्यकर्ता को संदेश दिया था कि देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना है. उन्होंने अपने जीवन से साबित किया कि राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र लेकर चलने वाले अपना जीवन देने में एक पल का भी संकोच नहीं करते.'

7:55 PM (एक महीने पहले)

भाजपा-एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए असम-पुडुचेरी का आभार- PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वार्टर में अपने संबोधन में कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है. यह हैट्रिक है. असम के इतिहास में यह एक बड़ी उपलब्धि है. चाय बागान क्षेत्रों में भी भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला. 2021 में हमने पुडुचेरी की जनता के सामने बेस्ट पुडुचेरी का विजन रखा था. पुडुचेरी की जनता ने उस विजन पर विश्वास जताया और हमें अपना आशीर्वाद दिया था. पिछले 5 वर्षों में हमारी NDA सरकार ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस विजन को गति देने का काम किया और आज एक बार फिर पुदुचेरी की जनता ने NDA पर अपना विश्वास व्यक्त किया है.

7:49 PM (एक महीने पहले)

'मां गंगा का आशीर्वाद निरंतर बरस रहा है', बंगाल विजय पर बोले PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

पीएम मोदी ने कहा, 'पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे, तब मैंने यहीं इसी जगह से आप सबको कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती है. और आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल, आज मां गंगा के इर्दगिर्द बसे इन राज्यों में भाजपा-NDA सरकार है. 2013 में जब भारतीय जनता पार्टी ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में भी काम दिया और जब मैं काशी में अपना नामांकन भरने गया था, और पत्रकारों ने मुझे घेर लिया, तो स्वाभाविक रूप से मेरे हृदय से ध्वनि निकली थी और मैंने कहा था कि न मैं आया हूं, न मुझे किसी ने भेजा है. मां गंगा ने मुझे बुलाया है. आज मैं हर पल अनुभव कर रहा हूं कि मां गंगा के आशीर्वाद निरन्तर हम सब पर अपनी कृपा बरसा रहे हैं. गंगा जी के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी हम पर बहुत आशीर्वाद रहा है. मां कामख्या का आशीर्वाद रहा है. असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा-NDA पर भरोसा किया है.'

7:40 PM (एक महीने पहले)

भारत के लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए ECI और सुरक्षा बलों का अभिनंदन- PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है, ये हमारी रगो में दौड़ता हुआ संस्कार है. ये हमारी रगो की संस्कार सरिता है. आज केवल भारत का लोकतंत्र ही नहीं जीता है, आज भारत का संविधान भी जीता है. हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं, हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं. पश्चिम बंगाल में करीब 93% मतदान होना, अपने आप में ऐतिहासिक रहा है. असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरलम में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं. इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है. ये भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है. मैं आज चुनाव आयोग को, चुनाव आयोग के सभी कर्मचारी भाई-बहनों को, मतदान प्रक्रिया से जुड़े सारे कर्मियों का और विशेष तौर पर सुरक्षा बलों का भी बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं. भारत के लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने में आप सबका योगदान इतिहास हमेशा याद रखेगा.'

Advertisement
7:37 PM (एक महीने पहले)

पांच राज्यों की जनता ने विश्व को दिखाया भारत क्यों है मदर ऑफ डेमोक्रेसी- PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

पीएम मोदी ने कहा,  'आज विभिन्न उप चुनावों के परिणाम भी अत्यंत उत्साहजनक रहे हैं. महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में जो उप चुनाव हुए, उनमें हमारे उम्मीदवारों को जनता-जनार्दन ने आशीर्वाद दिया और इन राज्यों में भी जीत गए. NDA की नेता और महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार जी ने भी बड़ी जीत दर्ज की है. मैं इन सभी राज्यों की जनता का, उनके समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. जय-पराजय, लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का एक स्वाभाविक हिस्सा होता है. लेकिन 5 प्रदेशों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया है कि हमारा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है.'

7:33 PM (एक महीने पहले)

मैं बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरलम की जनता का नमन करता हूं- PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'मैं बंगाल की जनता का, असम की जनता का, पुडुचेरी की जनता का, तमिलनाडु और केरलम की जनता का आज आदरपूर्वक नमन करता हूं, मैं उन सबका वंदन करता हूं. मैं आज भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं. भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है. आपने नया इतिहास रच दिया है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के अध्यक्ष पद संभालने के बाद ये पहले विधानसभा चुनाव थे. इन चुनावों में पार्टी के हर कार्यकर्ता को उनका जो मार्गदर्शन मिला, वो मार्गदर्शन इस विजय में बहुमूल्य रहा है.'

7:27 PM (एक महीने पहले)

आज मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं- PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

पीएम मोदी ने कहा, 'एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं. आज का ये दिवस कई मायनों में खास है, विशेष है. ये देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है. ये भरोसे का दिन है. भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की राजनीति पर, भरोसा स्थिरता के संकल्प पर, भरोसा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना पर.'
 

7:25 PM (एक महीने पहले)

आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं- PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की जीत पर दिल्ली पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा, 'आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है. जब वर्षों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं.'

7:04 PM (एक महीने पहले)

बंगाली धोती-कुर्ता पहन बीजेपी हेडक्वार्टर में पहुंचे PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाली धोती-कुर्ता पहनकर बीजेपी हेडक्वार्टर में पहुंचे, जहां बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनावों में पार्टी की जीत पर जश्न मनाया जा रहा है. उनके पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने '4 मई, ममता गई' के नारे के साथ पीएम का स्वागत किया. साथ ही बीजेपी के बंगाल कैम्पेन सॉन्ग 'पोरिबर्तनो दरकार, चाई बीजेपी सरकार' बज रहा था.

 

Advertisement
6:21 PM (एक महीने पहले)

Assembly Polls Results: दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू, कुछ देर में पहुंचेंगे PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

बंगाल और असम में बीजेपी और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. बीजेपी कार्यकर्ता 'मोदी जी को जय श्रीराम' के नारे लगा रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी भाजपा मुख्यालय में पहुंच रहे हैं. कुछ ही देर में प्रधानमंत्री मोदी भी आएंगे.

6:11 PM (एक महीने पहले)

West Bengal Elections Result: पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया- PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट करके राज्य की जनता का आभार जताया. उन्होंने लिखा, 'पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया. 2026 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखा जाएगा. जनता की शक्ति की जीत हुई है. जनता ने सुशासन की राजनीति पर भरोसा जताया है. मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन करता हूं. जनता ने बीजेपी को शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. हम ऐसी सरकार देंगे जो समाज के हर वर्ग के लिए अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की यह ऐतिहासिक जीत अनगिनत कार्यकर्ताओं के वर्षों के परिश्रम और संघर्ष के बिना संभव नहीं थी. मैं उन सभी को नमन करता हूं. उन्होंने वर्षों तक जमीनी स्तर पर काम किया, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया और हमारे विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया. यही हमारी पार्टी की असली ताकत है.'

6:07 PM (एक महीने पहले)

WB Polls Result: बंगाल का खोया गौरव लौटाने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी- अमित शाह

Posted by :- deepak mishra

बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक पोस्ट​ किया. उन्होंने लिखा, 'बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन. यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है. यह टीएमसी के भय के ऊपर पीएम नरेंद्र मोदी के भरोसे की जीत है. मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में मां गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है. बंगाल में भाजपा को मिली यह ऐतिहासिक जीत हमारे असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है. यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहकर भी भगवा ध्वज नहीं छोड़ा. भाजपा की शून्य से आज प्रचंड बहुमत तक पहुंचने की इस कठिन यात्रा में जिन कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी, हिंसा झेली, यातनाएं सहीं और फिर भी विचारधारा के पथ से डिगे नहीं, उन सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को नमन करता हूं. बंगाल की जनता ने इस प्रचंड बहुमत से भाजपा के उन सभी शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी है. इस ऐतिहासिक विजय के लिए मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु ​अधिकारी और बंगाल के कोने-कोने में डटे हर एक कार्यकर्ता को बधाई देता हूं. बंगालवासियों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां कभी भूल नहीं पाएंगी. बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है, हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे. चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु टैगोर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की पावन भूमि बंगाल का खोया गौरव लौटाने और सोनार बांग्ला के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी.'

5:39 PM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल में दो सौ के पार पहुंची बीजेपी की लीड

Posted by :- Bikesh Tiwari

बंगाल में बीजेपी की लीड 200 के पार पहुंच गई है. बीजेपी के उम्मीदवार 203 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं. टीएमसी के बढ़त घटकर अब 84 रह गई है.

5:16 PM (एक महीने पहले)

Assam Election Results Live: असम में बीजेपी ने पार किया सौ का आंकड़ा

Posted by :- Bikesh Tiwari

असम में बीजेपी ने सौ सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है. बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन के उम्मीदवार 101 सीटों पर आगे चल रहे हैं. वहीं, विपक्षी कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के उम्मीदवार 21 सीटों पर आगे हैं. अन्य ने भी चार सीटों पर लीड ले रखी है.

Advertisement
5:14 PM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: 13वें राउंड के बाद रुकी भवानीपुर की काउंटिंग

Posted by :- Bikesh Tiwari

कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट की मतगणना 13वें राउंड के बाद रुक गई है. तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी, दोनों ही प्रमुख प्रतिद्वंदी मतगणना केंद्र के अंदर् मौजूद हैं.

5:10 PM (एक महीने पहले)

Puducherry Election Results Live: पुडुचेरी में बहुमत के पार पहुंचा एनडीए

Posted by :- Bikesh Tiwari

पुडुचेरी में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. एनडीए के उम्मीदवार 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं. कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के उम्मीदवार आठ सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, अन्य ने भी पांच सीटों पर लीड ले रखी है.

5:08 PM (एक महीने पहले)

 Kerala Election Results Live: केरलम में सौ सीट के करीब यूडीएफ

Posted by :- Bikesh Tiwari

केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ को 99 सीटों पर लीड मिल गई है. सत्ताधारी एलडीएफ के उम्मीदवार 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन और अन्य ने भी तीन-तीन सीटों पर बढ़त बनाई हुई है.

4:59 PM (एक महीने पहले)

Assam Election Results Live: असम में बीजेपी की सीटें सौ पहुंचीं

Posted by :- Bikesh Tiwari

असम में बीजेपी की सीटों का आंकड़ा सौ पर पहुंच गया है. बीजेपी नकी अगुवाई वाला गठबंधन सौ सीटों पर लीड कर रहा है. वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार 22 सीटों पर आगे चल रहे हैं. अन्य ने भी चार सीटों पर बढ़त बना रखी है.

4:17 PM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल में दो सौ के करीब बीजेपी, टीएमसी 90 से नीचे आई

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी दो सौ सीट के करीब पहुंचती नजर आ रही है. बीजेपी के उम्मीदवार 198 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी 89 सीटों पर फिसल गई है.

Advertisement
3:48 PM (एक महीने पहले)

Tamil Nadu Election Results Live: अपनी सीट हारे सीएम स्टालिन

Posted by :- Bikesh Tiwari

तमिलनाडु में सत्ता विरोधी लहर ऐसी चली, कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सीट तक नहीं बचा पाए. सीएम स्टालिन कुलाथूर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं. सीएम स्टालिन को विजय की पार्टी के उम्मीदवार ने शिकस्त दी है. विजय की पार्टी 103 सीटों पर लीड कर रही है. डीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. एआईएडीएमके की अगुवाई वाला एनडीए 54 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है.

3:38 PM (एक महीने पहले)

Tamil Nadu Election Results Live: तमिलनाडु में डीएमके को 105 सीटों पर बढ़त

Posted by :- Bikesh Tiwari

तमिलनाडु में पांच सीटों के नतीजे आ गए हैं. इनमें से तीन सीटों पर डीएमके के उम्मीदवार जीते हैं. वहीं, कांग्रेस को एक और टीवीके को एक सीट पर जीत मिली है. चुनाव आयोग की साइट के मुताबिक टीवीके की पार्टी 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, डीएमके 57, एआईएडीएमके 50, पीएमके पांच और कांग्रेस चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

3:34 PM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल में बीजेपी बड़ी जीत की ओर

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल में 293 में से 2 सीटों नतीजे और 290 सीटों के रुझान आ गए हैं. अब तक जिन दो सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं, उनमें से एक पर बीजेपी और एक पर टीएमसी को जीत मिली है. बीजेपी 194 सीटों पर लीड कर रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस 91 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

2:31 PM (एक महीने पहले)

Assam Election Results Live: असम में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के पार

Posted by :- Bikesh Tiwari

असम में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. पार्टी के उम्मीदवार 99 सीटों पर लीड कर रहे हैं. सूबे में विधानसभा की कुल सीटें 126 हैं और दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा 84 है. बीजेपी 99 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. अन्य भी चार सीटों पर आगे चल रहे हैं.

2:22 PM (एक महीने पहले)

Assam Election Results Live: गौरव गोगोई को मिली हार

Posted by :- Bikesh Tiwari

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कैंपेन की अगुवाई करने वाले गौरव गोगोई खुद चुनाव हार गए हैं. गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार से चुनाव हार गए हैं. गौरव गोगोई को 23 हजार वोट से हार मिली है.

Advertisement
2:00 PM (एक महीने पहले)

 West Bengal Election Results Live: बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है. बीजेपी के उम्मीदवार 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है. लेफ्ट के उम्मीदवार भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं. कांग्रेस शून्य सीट पर सिमटती दिख रही है. वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं.

1:52 PM (एक महीने पहले)

Tamil Nadu Election Results Live: विजय के पिता ने गठबंधन के लिए कांग्रेस को दिया न्योता

Posted by :- Bikesh Tiwari

तमिलनाडु के चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है. विजय की पार्टी 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. विजय के पिता ने अब कांग्रेस को गठबंधन के लिए न्यौता दिया है. कांग्रेस के उम्मीदवार चार सीटों पर आगे चल रहे हैं.

1:10 PM (एक महीने पहले)

Election Results: बीजेपी की सरकार वाले राज्यों की संख्या बढ़ी

Posted by :- Bikesh Tiwari

बीजेपी की सरकार वाले राज्यों की संख्या ताजा रुझानों के बाद बढ़ गई है. क्षेत्रफल के लिहाज से देखें तो करीब 72 फीसदी क्षेत्र पर बीजेपी की सरकार है. इस क्षेत्रफल में 78 फीसदी जनसंख्या रहती है.

1:03 PM (एक महीने पहले)

Kerala Election Results Live: केरलम में कांग्रेस सौ के करीब

Posted by :- Bikesh Tiwari

केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन सौ विधानसभा सीटों के आंकड़े के करीब पहुंचता नजर आ रहा है. यूडीएफ के उम्मीदवार 98 सीटों पर लीड कर रहे हैं. वहीं, एलडीएफ 37 और बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को नदो सीटों पर बढ़त मिली है. अन्य भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं.

1:00 PM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल में बीजेपी 191 सीटों पर आगे

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है. बीजेपी के उम्मीदवार 192 सीटों पर आगे चल रही है. टीएमसी सौ से भी कम सीटों पर लीड कर रही है. टीएमसी के उम्मीदवार 97 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

Advertisement
12:21 PM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बीजेपी ने 187 सीटों पर बनाई बढ़त

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है. बीजेपी के उम्मीदवार 189 सीटों पर आगे चल रहे हैं. बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. वहीं, सत्ताधारी टीएमसी के उम्मीदवार 99 विधानसभा सीटों पर लीड बनाए हुए है.

11:59 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल में BJP को बड़ी बढ़त, TMC सौ से नीचे

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 188 सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं, टीएमसी सौ से नीचे आ गई है. टीएमसी के उम्मीदवार अब 99 सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

11:46 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बीजेपी की सीटों का आंकड़ा 181 पार

Posted by :- Bikesh Tiwari

बंगाल में बीजेपी की सीटों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बीजेपी ने अब 181 सीटों पर लीड ले ली है. वहीं, टीएमसी 105 सीटों पर आगे चल रही है. लेफ्ट के उम्मीदवार दजो सीटों पर आगे चल रहे हैं. वहीं, कांग्रेस शून्य सीटों पर सिमटती दिख रही है.
 

11:34 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live:  बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर

Posted by :- Bikesh Tiwari

बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. अब तक के रुझानों में बीजेपी 173 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, टीएमसी 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. लेफ्ट दो और अन्य एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.

11:26 AM (एक महीने पहले)

Kerala Election Results Live: केरलम होता दिख रहा 'लेफ्ट-मुक्त'

Posted by :- Bikesh Tiwari

केरलम के रुझानों में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ गठबंधन 95 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है. लेफ्ट की अगुवाई वाला गठबंधन 41 सीटों पर आगे है. बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए दो सीटों पर आगे है.
 

Advertisement
11:23 AM (एक महीने पहले)

Tamil Nadu Election Results Live: तमिलनाडु में विजय की पार्टी को बड़ी बढ़त

Posted by :- Bikesh Tiwari

तमिलनाडु में विजय की अगुवाई वाली टीवीके बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. विजय की पार्टी के उम्मीदवार 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, एआईएडीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन 76 सीटों पर आगे है. डीएमके गठबंधन के उम्मीदवार 50 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

11:21 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल में बीजेपी बम-बम

Posted by :- Bikesh Tiwari

बंगाल के रुझानों में बीजेपी बम-बम नजर आ रही है. पश्चिम बंगाल की 293 में सले 283 सीटों के रुझान आए हैं. रुझानों में बीजेपी 160 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, टीएमसी के उम्मीदवार 121 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. लेफ्ट और अन्य एक-एक सीट पर आगे हैं. 

11:09 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल में बीजेपी ने फिर पकड़ी रफ्तार

Posted by :- Bikesh Tiwari

बीजेपी ने बंगाल में फिर से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. बीजेपी के उम्मीदवार 157 सीटों पर आगे चल रहे हैं. टीएमसी के उम्मीदवार 124 सीटों पर आगे हैं.

11:01 AM (एक महीने पहले)

Assam Election Results Live: असम में सेंचुरी के करीब बीजेपी

Posted by :- Bikesh Tiwari

असम में बीजेपी सौ सीटों के करीब पहुंच गई है. बीजेपी ने 98 सीटों पर लीड ले ली है. कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के उम्मीदवार 26 सीटों पर आगे चल रहे हैं. अन्य के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे हैं.
 

10:56 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल में टीएमसी ने किया कमबैक

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने बीजेपी की सीटों की लीड कम की है. बीजेपी 141 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, टीएमसी के उम्मीदवार अब 135 सीटों पर आगे आ गए हैं.

Advertisement
10:52 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: धन्यवाद हिंदू, धन्यवाद सनातनी- शुभेंदु अधिकारी

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रुझानों में बड़ी लीड के बाद सभी सनातनी, सभी हिंदू मतदाताओं को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा है कि पहले राउंड में मुस्लिम बाहुल्य बूथ थे, ममता बनर्जी आगे निकल गई थीं. भवानीपुर के हिंदू बाहुल्य बूथ की ईवीएम खुली, तो हमने अंतर कवर करते हुए बढ़त बना ली. तीन, चार, पांच, छह बूथ मुस्लिम बाहुल्य हैं. इन बूथों पर ममता बनर्जी लीड करेंगी. सात, आठ, नौ और 10 हिंदू बाहुल्य बूथ हैं. यहां फिर से अंतर कम कर लीड ले लूंगा.

10:34 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: आरजी कर पीड़िता की मां पनिहाटी सीट से आगे

Posted by :- Bikesh Tiwari

आरजी कर रेप पीड़िता की मां बीजेपी के टिकट पर पनिहाटी सीट से चुनाव लड़ रही हैं. पनिहाटी सीट पर आरजी कर पीड़िता की मां आगे चल रही हैं. बीजेपी उम्मीदवार आरजी कर पीड़िता की मां तीन हजार वोट से आगे चल रही हैं.

10:29 AM (एक महीने पहले)

Kerala Election Results Live: जनता ने हमारे संदेश को स्वीकार किया है- थरूर

Posted by :- Bikesh Tiwari

शशि थरूर ने कहा है कि हम 10 साल से इंतजार कर रहे थे. इतनी बड़ी मेजॉरिटी हमें मिली, तो हम स्टेबल रहेंगे. जनता ने हमारे संदेश को स्वीकार किया है और् इतना बड़ा समर्थन हमें मिलता नजर आ रहा है.  
 

10:25 AM (एक महीने पहले)

Tamil Nadu Election Results Live: विजय की सुरक्षा बढ़ाई गई

Posted by :- Bikesh Tiwari

तमिलनाडु में विजय की अगुवाई वाली टीवीके 102 सीटों पर आगे चल रही है. एआईएडीएमके के उम्मीदवार 73 और डीएमके के उम्मीदवार 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. तमिलनाडु के रुझानों के बाद विजय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विजय के घर के बाहर भी सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है.

10:08 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल में टीएमसी ने कम की बीजेपी की लीड

Posted by :- Bikesh Tiwari

ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने फिर से कमबैक किया है. टीएमसी ने अब 121 सीटों पर बढ़त बना ली है. बीजेपी की बढ़त अब बहुमत के आंकड़े से नीचे आ गई है. बीजेपी की लीड 150 के पार पहुंच गई थी, जो अब 139 पर आ गई है.
 

Advertisement
9:55 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल के रुझानों में बीजेपी को बहुमत

Posted by :- Kishor

बंगाल के रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है. 293 सीटों में से जो 256 सीटों के रुझान आए हैं उनमें बीजेपी 148 सीटों पर आगे चल रही है जबकि टीएमसी 102 सीटों पर आगे है. वहीं लेफ्ट एक सीट पर आगे चल रहा है.

9:48 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: रुझानों में बहुमत के करीब भाजपा

Posted by :- Kishor

बंगाल के जो रुझान सामने आए हैं उसमें बीजेपी रुझानों के करीब पहुंच गई है. बहुमत का आंकड़ा 147 का है और भाजपा 144 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं टीएमसी 101 सीट पर आगे हैं.

9:36 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल में बीजेपी-टीएमसी का गैप बढ़ा

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच अंतर बढ़ गया है. बीजेपी ने 129 सीटों पर बढ़त बना ली है. टीएमसी के उम्मीदवार 109 सीटों पर आगे चल रहे हैं. अन्य ने भी तीन सीटों पर लीड ले ली है. लेफ्ट का उम्मीदवार एक सीट पर आगे चल रहा है.

9:32 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल में बीजेपी 124 सीटों पर आगे

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने फिर से लीड ले ली है. बीजेपी के उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में 124 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, टीएमसी 110 सीटों पर आगे है. कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है. लेफ्ट का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है.

9:14 AM (एक महीने पहले)

Assam Election Results Live: असम में बहुमत से आगे निकली बीजेपी

Posted by :- Bikesh Tiwari

असम के रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गई है. बीजेपी 66 सीटों पर आगे निकल गई है. कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन 19 सीटों पर आगे चल रहा है. अन्य का खाता अब तक खुलता नहीं नजर आ रहा है.

Advertisement
9:11 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Results Live: बंगाल के रुझानों में टाइट फाइट

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में फाइट टाइट दिख रही है. कभी बीजेपी, तो कभी टीएमसी आगे निकल रही है. फिलहाल, बीजेपी ने 122 विधानसभा सीटों पर लीड ले ली है. टीएमसी भी अधिक पीछे नहीं है. ममता बनर्जी की पार्टी 105 सीटों पर आगे चल रही है.

8:47 AM (एक महीने पहले)

बंगाल और असमें बीजेपी को बढ़त, केरलमें यूडीएफ आगे

Posted by :- Kishor

बंगाल में 162 सीटों के रुझान आ गए ङैं जिसमें बीजेपी 88 सीटों पर आगे है जबकि टीएमसी72 सीटों पर आगे है. वहीं असम में 126 में से 54 सीटों के रुझान आ गए हैं जिसमें बीजेपी 44 सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है.  केरलम में 140 सीटों में से 27 के रुझान आए हैं जिसमें यूडीएफ 15 और एलडीएफ और बीजेपी 5-5 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

8:40 AM (एक महीने पहले)

Bengal Election Results: बंगाल में बीजेपी से आगे निकली टीएमसी

Posted by :- Kishor

बंगाल के शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस बीजेपी से आगे निकल गई है. फिलहाल टीएमसी 65 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी 51 सीटों पर आगे हैं. वहीं असम में बीजेपी 32 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 10 सीटों पर आगे हैं. डीएमके तमिलनाडु में 27 सीटों पर आगे हैं. वहीं पुडुचेरी में बीजेपी 2 सीटों पर आगे है.

8:30 AM (एक महीने पहले)

बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर

Posted by :- Kishor

बंगाल में शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. इस खबर को अपडेट किए जाने तक बीजेपी 35 और टीएमसी 30 सीटों पर आगे थी. वहीं असम में बीजेपी एकतरफा तरीके से आगे बढ़ रही है. बीजेपी 23 सीटों पर आगे चल रही है.

8:22 AM (एक महीने पहले)

Tamil Nadu Election Results: बंगाल और असम में बीजेपी रुझानों में तेजी से बढ़त बना रही है

Posted by :- Kishor

पश्चिम बंगाल और असम का पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया है. रुझानों में बंगाल में बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं असम में बीजेपी 6 सीटों पर आगे हैं. केरलम के रुझानों में एक सीट पर बीजेपी आगे
केरलम में यूडीएफ को 6 सीट तो एलडीएफ एक और बीजेपी तथा अन्य भी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं अन्य भी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.
 

Advertisement
8:09 AM (एक महीने पहले)

Tamil Nadu Election Results: रुझानों में तमिलनाडु में विजय की पार्टी आगे, तो केरल में यूडीएफ को बढ़त

Posted by :- Kishor

तमिलनाडु से पहला रुझान सामने आया है.राज्य की पहली सीट से जो रुझान सामने आया है उसमें टीवी स्टार थलपति विजय की पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है. वहीं केरलम से एक सीट का रुझान सामने आया है जहां यूडीएफ एक सीट पर आगे चल रही है.

8:00 AM (एक महीने पहले)

Bengal-Assam-Tamilnadu Chunav Results: शुरू हुई पांच राज्यों की मतगणना

Posted by :- Kishor

असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुई वोटिंग की काउंटिंग शुरू हो गई है. इस बार पोस्टल बैलेट की गिनती बाद में होगी. ईवीएम वोट की काउंटिग शुरू हो गई है और कुछ ही देर में रूझान आने शुरू हो जाएंगे.

7:49 AM (एक महीने पहले)

Bengal Chunav Results: स्ट्रांग रूम के ताले खुलने शुरू

Posted by :- Kishor

बंगाल से लेकर असम और तमिलनाडु तक, पांच राज्यों में स्ट्रांग रूम के ताले खुलने शुरू हो गए हैं. सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी की गई है. इस बार स्ट्रॉन्गरूम को खोलने की वीडियोग्राफी की जा रही है. कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी.

7:36 AM (एक महीने पहले)

Bengal Chunav Results: TMC का चुनाव आयोग पर आरोप

Posted by :- Kishor

श्यामपुकुर निर्वाचन क्षेत्र से TMC नेता और उम्मीदवार डॉ. शशि पांजाने कहा, "हम वे सभी कागजात लेकर आए हैं जिन पर हम गिनती का हिसाब रख रहे हैं. यह सब चुनाव आयोग का काम है. सब कुछ फेंका जा रहा है. क्या हम यहां लड़ने आए हैं? क्या हम यहां गोलियां, बारूद और पिस्तौल के साथ आए हैं?"
 

7:32 AM (एक महीने पहले)

Tamil Nadu Election Results: डीएमके का पोस्ट- हम आर्यवाद को उखाड़ फेंकने आए हैं

Posted by :- Kishor

तमिलनाडु के चुनावी नतीजों से पहले सत्ताधारी DMK की IT विंग ने पोस्ट करते हुए कहा- हम द्रविड़वाद के वारिस हैं, जो आर्यवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने आए हैं.

 

Advertisement
7:23 AM (एक महीने पहले)

Bengal Chunav Results: टीएमसी उम्मीदवार बोले- चौथी बार सरकार बनाएंगी ममता

Posted by :- Kishor

बाराबनी से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बिधान उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए अपनी पार्टी की जीत को लेकर गहरा विश्वास जताया. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल लगातार चौथी बार "मां माटी मानुष" की सरकार बनते देखने के लिए तैयार है. स्थिरता पर जोर देते हुए उपाध्याय ने कहा कि राज्य में शांति और व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

7:11 AM (एक महीने पहले)

मतगणना से पहले महुआ का बड़ा आरोप- चार स्ट्रांग रूम के CCTV बंद रहे

Posted by :- Kishor

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य के चार स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी बंद रहे. इससे पहले स्ट्रांग रूम की CCTV निगरानी को लेकर बीजेपी और टीएमसी ने भी सवाल उठाए थे.

6:57 AM (एक महीने पहले)

Bengal Elections Result: बंगाल की चुंचुड़ा सीट पर 27 राउंड में होगी काउंटिंग

Posted by :- Kishor

बंगाल में हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना कई राउंड में होगी और सबसे ज्यादा राउंड में चुंचुड़ा सीट पर काउंटिंग होगी जहां 27 दौर की काउंटिंग होगी.

भवानीपुर: 20 दौर
नंदीग्राम: 18 दौर
खड़गपुर सदर: 20 दौर
बहरामपुर: 16 दौर
रेजीनगर: 15 दौर
चुंचुड़ा: 27 दौर (सर्वाधिक दौर)

6:42 AM (एक महीने पहले)

Election Results 2026 LIVE: नंदीग्राम में जीत को लेकर TMC आश्वस्त

Posted by :- Kishor

नंदीग्राम से TMC उम्मीदवार पवित्र कर ने कहा,  "मैं और मेरी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और समर्थक जानते हैं कि नंदीग्राम में तृणमूल जीत रही है, बाकी सब बस समय की बात है. हमें 100 प्रतिशत यकीन है कि हम नंदीग्राम में जीत दर्ज करेंगे. हम सभी के आशीर्वाद के साथ मतगणना के लिए जा रहे हैं."

6:25 AM (एक महीने पहले)

Bengal Elections Result: भवानीपुर में हलचल, काउंटिंग से पहले तनाव

Posted by :- Anurag

कोलकाता के भवानीपुर में काउंटिंग से पहले हल्का हंगामा देखने को मिला. काउंटिंग एजेंट्स के बीच नारेबाजी हुई. एंट्री को लेकर विवाद हुआ. सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं. यह सीट हाई-प्रोफाइल मानी जा रही है, जहां मुकाबला बेहद कड़ा है.

 

Advertisement
6:11 AM (एक महीने पहले)

रिकॉर्ड वोटिंग: क्या संकेत देती है भारी भागीदारी?

Posted by :- Anurag

इस बार कई राज्यों में रिकॉर्ड मतदान हुआ है, जो चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकता है.

  • असम - लगभग 86% मतदान (पिछली बार से बढ़ोतरी)
  • केरल - 78.27%
  • पुडुचेरी - करीब 89%
  • तमिलनाडु - लगभग 85%
  • पश्चिम बंगाल - 93.19% (रिकॉर्ड स्तर)

विशेषज्ञों के मुताबिक: ज्यादा वोटिंग का मतलब है कि जनता बदलाव या मजबूती, दोनों में से किसी एक के लिए बड़े पैमाने पर निकली है. कुछ इलाकों में वोटर्स की संख्या कम होने और ज्यादा मतदान के कारण प्रतिशत बढ़ा.

6:09 AM (एक महीने पहले)

पुडुचेरी: रंगासामी के लिए अग्निपरीक्षा

Posted by :- Anurag

पुडुचेरी में बीजेपी प्लस गठबंधन के साथ मुख्यमंत्री नटेसन कृष्णासामी रंगासामी के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. यह तय होगा कि उनकी सरकार दोबारा बनेगी या सत्ता बदल जाएगी. छोटे राज्य के बावजूद यहां का परिणाम राजनीतिक संकेत देगा. 

5:47 AM (एक महीने पहले)

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु में किन सीटों पर रखें नजर?

Posted by :- Anurag

तमिलनाडु में DMK के पुराने गढ़, AIADMK के दक्षिणी जिले और TVK के नए मोर्चे खासकर चेन्नई और मध्य तमिलनाडु के इलाके बहुत अहम हैं. पुडुचेरी में शहरी सीटें, करईकल और माहे के छोटे लेकिन जरूरी इलाके देखते रहें.
 

5:22 AM (एक महीने पहले)

Vidhan Sabha Chunav Results Live: सुरक्षा और गिनती की तैयारी

Posted by :- Anurag

बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए सबसे ज्यादा यानी 3.5 लाख से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात हैं. सभी राज्यों में EVM और VVPAT की गिनती पारदर्शी तरीके से होगी. स्ट्रॉन्ग रूम पर CCTV की निगरानी है. बंगाल की फलता सीट का नतीजा अलग से 24 मई को आएगा क्योंकि वहां 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी.

4:58 AM (एक महीने पहले)

Tamil Nadu and Puducherry Election Results: पहले कुछ घंटे सबसे अहम

Posted by :- Anurag

तमिलनाडु में 234 सीटें होने से पहले 4 से 5 घंटे में बड़ी तस्वीर साफ होगी. पुडुचेरी में सिर्फ 30 सीटें हैं इसलिए वहां 2 से 3 घंटे में ही नतीजा आ सकता है. सुबह के शुरुआती रुझान बहुत जरूरी होंगे. अगर DMK पहले घंटे में 60 से ज्यादा सीटों पर आगे हो तो समझें रास्ता साफ है.
 

Advertisement
4:41 AM (एक महीने पहले)

Elections Result 2026: सुबह 5 बजे से शुरू होती है काउंटिंग की सख्त और पारदर्शी तैयारी

Posted by :- Anurag

सुबह 5 बजे से काउंटिंग की तैयारी शुरू हो जाती है. सबसे पहले स्ट्रॉन्ग रूम खोले जाते हैं, जहां EVM मशीनें रखी होती हैं. यह काम उम्मीदवारों, उनके एजेंट और चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर की मौजूदगी में होता है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे. काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बहुत सख्त रहती है. यहां तीन लेयर की सिक्योरिटी होती है और बिना अथॉरिटी लेटर के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होती. काउंटिंग हॉल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना भी मना होता है. इन सभी तैयारियों का मकसद काउंटिंग को सुरक्षित, निष्पक्ष और भरोसेमंद बनाना होता है.

4:26 AM (एक महीने पहले)

Puducherry Election Result: NDA या कांग्रेस, कौन मारेगा बाजी?

Posted by :- Anurag

पुडुचेरी की 30 सीटों पर सत्तारूढ़ NDA यानी AINRC और BJP का गठबंधन बनाम कांग्रेस का मुकाबला है. यहां रिकॉर्ड 89.87% वोटिंग हुई जो इतिहास में सबसे ज्यादा है. एग्जिट पोल NDA को साफ बहुमत यानी 16 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं. छोटा राज्य होने की वजह से यहां का नतीजा जल्दी आएगा. अगर NDA जीतती है तो दक्षिण भारत में BJP की पकड़ और मजबूत होगी.
 

4:07 AM (एक महीने पहले)

Kerala Election Result: पिनाराई विजयन लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक?

Posted by :- Anurag

केरलम में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन तीसरी बार जीतना चाहते हैं. कांग्रेस की हासिल करने वाला यूडीएफ उन्हें चुनौती दे रहा है. एग्जिट पोल बहुत अलग-अलग हैं. कुछ एलडीएफ को 55 से 64 सीटें दे रहे हैं और कुछ यूडीएफ को बढ़ा दे रहे हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य में एलडीएफ का काम अच्छा रहा लेकिन भ्रष्टाचार और बेरोजगारी यूडीएफ का हथियार है. यह केरलम का सबसे करीबी मुकाबला हो सकता है.
 

3:46 AM (एक महीने पहले)

Tamil Nadu Election Result: TVK के विजय मचा पाएंगे धमाल?

Posted by :- Anurag

तमिलनाडु में तीन बड़ी ताकतें आमने-सामने हैं. सत्तारूढ़ DMK के एम के स्टालिन दूसरी बार जीतना चाहते हैं. AIADMK विपक्ष में है. और सबसे बड़ा चौंकाने वाला पहलू है अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK यानी तमिलागा वेट्री कझगम जो पहली बार चुनाव मैदान में है. एग्जिट पोल में DMK को 122 से 145 सीटें मिल रही हैं लेकिन कुछ पोल TVK को 98 से 120 सीटें तक दे रहे हैं. अगर TVK अच्छा करती है तो त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है.
 

3:11 AM (एक महीने पहले)

Assam Election Result: हिमंता बिस्वा सरमा क्या बीजेपी के लिए लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक?

Posted by :- Anurag

असम में BJP के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जीतते हैं तो यह लगातार तीसरी बार होगा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. 2021 में बीजेपी ने हिमंता को मुख्यमंत्री बनाया था. कांग्रेस के गौरव गोगोई उन्हें चुनौती दे रहे हैं. एग्जिट पोल में BJP गठबंधन को 82 से 102 सीटों का साफ बढ़त है. घुसपैठ, NRC और परिसीमन बड़े मुद्दे रहे. अगर BJP हैट्रिक लगाती है तो पूर्वोत्तर में उसका दबदबा और बढ़ेगा. अगर कांग्रेस वापसी करती है तो गौरव गोगोई मुख्यमंत्री बन सकते हैं.
 

Advertisement
2:34 AM (एक महीने पहले)

West Bengal Election Result: TMC बनाम BJP के बीच महामुकाबला

Posted by :- Anurag

पश्चिम बंगाल में TMC की ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में हैं. BJP के सुवेंदु अधिकारी उन्हें चुनौती दे रहे हैं. एग्जिट पोल में कुछ एजेंसियां TMC को 150 से 180 सीटें और कुछ BJP को 140 से 160 से ज्यादा सीटें दे रही हैं. ममता ने 200 से ज्यादा सीटों का दावा किया है. RG Kar मामले, नौकरी और भ्रष्टाचार बड़े मुद्दे रहे. बंगाल का नतीजा आज की सबसे बड़ी खबर होगी.

2:13 AM (एक महीने पहले)

Assembly Elections Result: जीत के लिए कितनी सीटें चाहिए?

Posted by :- Anurag

हर राज्य में सरकार बनाने के लिए अलग-अलग सीटें चाहिए. पश्चिम बंगाल में 148, तमिलनाडु में 118, केरल में 71, असम में 64 और पुडुचेरी में सिर्फ 16. यह संख्याएं याद रखें क्योंकि जैसे-जैसे रुझान आएंगे इन्हीं के आधार पर पता चलेगा कि कोई पार्टी बहुमत की तरफ जा रही है या नहीं.
 

1:39 AM (एक महीने पहले)

Assembly Elections Result 2026: रिकॉर्ड वोटिंग सभी राज्यों में

Posted by :- Anurag

इस बार सभी राज्यों में वोटिंग के नए रिकॉर्ड बने. पश्चिम बंगाल में 92.93% जो अब तक का सबसे ज्यादा है. पुडुचेरी में 89.87% जो वहां का इतिहास में सबसे ज्यादा है. असम में 85.96%. केरलम और तमिलनाडु में 78 से 80 प्रतिशत के करीब. इतनी ज्यादा वोटिंग बताती है कि लोग इस बार बहुत उत्साहित थे और नतीजे किसी भी तरफ जा सकते हैं.
 

1:06 AM (एक महीने पहले)

Assembly Elections 2026: एक केंद्र शासित प्रदेश समेत पांच राज्यों की एक साथ गिनती

Posted by :- Anurag

बंगाल में 77 गिनती केंद्र हैं और तमिलनाडु में भी बड़ी संख्या में. सभी जगह EVM मशीनें सील हैं और CCTV से निगरानी हो रही है. चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली है.

12:31 AM (एक महीने पहले)

States Election Results 2026: 5 राज्यों के आज आएंगे नतीजे

Posted by :- Anurag

आज देश पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहा है. सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी. पश्चिम बंगाल की 293 सीटें, असम की 126, तमिलनाडु की 234, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटें यानी कुल 824 सीटों के नतीजे आज एक ही दिन में आएंगे. यह दिन 2029 के लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा ट्रेलर माना जा रहा है. शाम तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी.