'आम कार मालिक खुद नहीं कर सकता सही माइलेज की जांच', E20 पेट्रोल विवाद पर बोले गडकरी

ई20 पेट्रोल के कारण कार का माइलेज कम होने के दावों पर अब नितिन गडकरी का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि आप और मैं सही तरीके से माइलेज नहीं माप सकते हैं. इसके लिए डीलरशिप पर मशीन होती है, जिससे सही माइलेज मापी जाती है.

Advertisement
नितिन गडकरी ने बताया माइलेज मापने का सही तरीका (Photo: ITG) नितिन गडकरी ने बताया माइलेज मापने का सही तरीका (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और इसकी वजह से माइलेज पर नकारात्मक प्रभाव चर्चा में हैं. 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई20 को लेकर उठते सवालों पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बयान आया है. नितिन गडकरी ने कहा है कि एक आम कार मालिक सही तरीके से अपनी गाड़ी का माइलेज खुद नहीं माप सकता. इसके लिए वाहनों के आधिकारिक डीलर के पास मशीन उपलब्ध होती है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि आधिकारिक डीलरशिप पर उपलब्ध मशीन से ही माइलेज की सही जांच संभव है. नितिन गडकरी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ई20 पेट्रोल की वजह से कार का माइलेज कम हो जाने को लेकर सवाल पर यह बातें कहीं. दरअसल, इंटरव्यू के दौरान पत्रकार ने अपनी कार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास 2023 मॉडल की कार है.

पत्रकार ने कहा कि यह कार ई20 ईंधन के अनुकूल है और पहले शहर में इसका माइलेज करीब 11 किलोमीटर प्रति लीटर था. अब उसका माइलेज घटकर सात किलोमीटर प्रति लीटर के करीब रह गया है. नितिन गडकरी ने इस पर सवाल किया कि माइलेज कैसे मापा. पत्रकार ने जवाब में कार के डैशबोर्ड पर दिखाई देने वाले माइलेज का उल्लेख किया.

यह भी पढ़ें: 48 घंटे में 17 से घटकर 5 हुआ माइलेज! E20 पेट्रोल पर व्लॉगर सौरव जोशी ने उठाए सवाल, कंपनी ने दिया रिएक्शन

Advertisement

नितिन गडकरी ने इसके बाद कहा कि आप हों या मैं, माइलेज की सही जांच नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि कार का माइलेज केवल कंपनी के आधिकारिक डीलर के पास उपलब्ध मशीन से ही की जा सकती है. नितिन गडकरी ने ये बयान ऐसे समय दिया है, जब केंद्र सरकार ने भी हाल ही में यह माना था कि कुछ गाड़ियों में ई20 पेट्रोल के इस्तेमाल से फ्यूल इकोनॉमी में तीन से पांच फीसदी तक की कमी आ सकती है.

यह भी पढ़ें: NDA के 53% वोटर्स को रास नहीं आया E20 पेट्रोल! सी-वोटर सर्वे में सामने आए आंकड़े

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर उठते सवालों को लेकर एक दस्तावेज जारी किया था. इसमें यह स्वीकार किया गया था कि कुछ गाड़ियों में माइलेज कम हो सकता है, लेकिन प्रदर्शन का आकलन केवल इसके आधार पर नहीं किया जाना चाहिए. बता दें कि सरकार ने एक अप्रैल से देश में ई20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »