'बैलेट की ही जरूरत', शिवकुमार का बयान, BJP बोली- फिर भी कांग्रेस का स्कोर 28-0

डीके ने मतपत्र से चुनाव कराने का समर्थन करते हुए कहा कि इसकी जरूरत है और एमएलसी चुनाव में मिले जनादेश की समीक्षा के बाद पार्टी नई कार्य योजना के साथ लौटेगी. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के 28-0 प्रदर्शन का हवाला देकर कहा कि खराब नतीजों की वजह ईवीएम, मतदाता सूची या मतपत्र नहीं, बल्कि जनसमर्थन की कमी है.

Advertisement
डीके शिवकुमार और सुधांशु त्रिवेदी. (Photo- ITG) डीके शिवकुमार और सुधांशु त्रिवेदी. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

एमएलसी चुनावों के नतीजों के बीच बैलेट पेपर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी सामने आई है. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "बेशक हमें मतपत्रों की जरूरत है." उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों में मतदाताओं ने जो संदेश दिया है, पार्टी उसका विश्लेषण करेगी और आगे की रणनीति के साथ वापस आएगी. उनका यह बयान तब आया जब बीजेपी की तरफ से लगातार कहा जा रहा था कि बैलेट से चुनाव के बावजूद कांग्रेस का स्कोर 28-0 रह गया.

Advertisement

डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी मतदाताओं के फैसले का सम्मान करती है. कांग्रेस ने एक सीट बरकरार रखी, जबकि उसे उम्मीद थी कि इस चुनाव में दो सीटें मिल सकती हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी को मिले वोटों की संख्या से वह संतुष्ट हैं, लेकिन नतीजों से मिले संदेश को समझने और उसकी समीक्षा करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: MLC Election Results 2026 LIVE: पटना में नीरज की जीत, अनंत सिंह के अनुज तीसरे नंबर पर, मेरठ-सहारनपुर में BJP का परचम

डीके शिवकुमार ने एनडीए के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि एमएलसी चुनावों के नतीजे आने वाले चुनावों का संकेत हैं. डीके शिवकुमार ने पूछा कि विधानसभा उपचुनावों में मिली हार पर एनडीए क्या कहेगा.

सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर हमला

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एमएलसी चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का स्कोर 28-0 रहा. उनके मुताबिक, इससे साफ है कि कांग्रेस इन चुनावों में अपनी मौजूदगी का एहसास कराने में भी नाकाम रही.

Advertisement

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये चुनाव बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स से हुए थे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव ईवीएम से हों या मतपत्रों से, कांग्रेस का प्रदर्शन खराब ही रहता है. उन्होंने दावा किया कि समस्या ईवीएम या मतदाता सूची में नहीं, बल्कि कांग्रेस की सोच और काम करने के तरीके में है.

यह भी पढ़ें: 'भाजपाई वोट से नहीं खोट से जीतते हैं', UP MLC Election Result पर बोले अखिलेश यादव; गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी की हार पर कही ये बात

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर आंदोलन की बात करने को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सैर-सपाटा करने के बाद आंदोलन की बात कर रहे हैं. त्रिवेदी ने कहा कि जनसमर्थन मेहनत से मिलता है, सैर-सपाटा करने से नहीं. उन्होंने कांग्रेस पर वोट चोरी का नारा देने को लेकर भी तंज कसा और कहा कि पार्टी को काम करने की आदत डालनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »