Advertisement

MLC Election Results 2026 LIVE: लखनऊ-मेरठ में BJP का परचम, आगरा-बनारस जीती सपा, पटना में अनंत सिंह के अनुज का बिगड़ा गेम

कुमार अभिषेक | लखनऊ/पटना | 28 अक्टूबर 2026, 8:22 AM IST

MLC Chunav Parinaam Live Updates: उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों पर हुए चुनावों के बाद अब नतीजे आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर को 17,676 वोटों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की. वहीं वाराणसी शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी ने परचम लहराया है. दूसरी ओर, बिहार में पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार आगे चल रहे हैं, जबकि दरभंगा और कोसी सीट पर बीजेपी प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है.

एमएलसी चुनाव की मतगणना फिलहाल जारी है.(Photo-ITG)

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की कुल 28 विधान परिषद (MLC) सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया जारी है. फिलहाल मिला-जुला जनमत सामने आया है. उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से घोषित 6 नतीजों में बीजेपी ने लखनऊ, मेरठ और बरेली की 5 सीटों पर परचम फहराया, जबकि वाराणसी में सपा को सफलता मिली. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.

बिहार की 4 शिक्षक सीटों के नतीजों में आरजेडी (पटना), बीजेपी (तिरहुत), जन सुराज (दरभंगा) और निर्दलीय (सारण) ने जीत हासिल की, जबकि स्नातक सीटों पर मतगणना जारी है. कर्नाटक में एनडीए गठबंधन ने 3 बीजेपी और 1 जेडीएस उम्मीदवार की जीत के साथ सभी 4 सीटों पर क्लीन स्वीप किया. वहीं महाराष्ट्र की 5 सीटों पर लगातार उतार-चढ़ाव भरे रुझानों के साथ मतगणना जारी है.

बिहार MLC चुनाव: 4 शिक्षक सीटों के नतीजे आए, BJP को 2 पर जीत, RJD और जन सुराज का भी खुला खाता
 

8:17 AM (14 मिनट पहले)

सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिला: नीरज कुमार

Posted by :- Kishor

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी जीत लगभग तय होने के बाद JDU उम्मीदवार नीरज कुमार ने 'आज तक' से बातचीत में कहा कि जनता के इस जनादेश ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है, जिससे साफ हो गया है कि राजनीति में धनबल और बाहुबल की कोई जगह नहीं है. बाहुबली अनंत सिंह पर करारा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग कोई स्वामी सहजानंद सरस्वती या महापुरुष नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 'रसगुल्ला' नहीं बल्कि आने वालों को चाय पिलाते हैं और मोकामा में आगे होने वाले संभावित विधानसभा उपचुनाव में भी वे अपराध के खिलाफ अपने स्टैंड पर कायम रहते हुए एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार के लिए मजबूती से प्रचार करेंगे.

(इनपुट- शशिभूषण)

8:02 AM (29 मिनट पहले)

चार राज्यों की 28 सीटों का ताजा अपडेट

Posted by :- Kishor

उत्तर प्रदेश (11 सीटें): उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अब तक 6 सीटों के आधिकारिक परिणाम आ चुके हैं. इनमें से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 5 सीटों-लखनऊ शिक्षक, मेरठ-सहारनपुर शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, मेरठ-सहारनपुर स्नातक और 1 अन्य सीट पर परचम लहराया है. वहीं, वाराणसी शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी (SP) के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है. बाकी बची 5 सीटों पर मतगणना जारी है, जिनमें से 3 सीटों पर सपा, 1 सीट पर भाजपा और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

बिहार (8 सीटें): बिहार की 8 विधान परिषद सीटों में से 4 शिक्षक निर्वाचन सीटों का रिजल्ट आ चुका है. इनमें पटना शिक्षक सीट से RJD के डॉ. संजीव, तिरहुत शिक्षक सीट से BJP के नरेन्द्र सिंह, दरभंगा शिक्षक सीट से 'जन सुराज' के सुरेश प्रसाद राय और सारण शिक्षक सीट से BJP के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने जीत हासिल की है. बाकी बची 4 स्नातक सीटों पर बैलेट पेपर की गिनती के कारण परिणाम आने में देरी हो रही है, हालांकि पटना स्नातक सीट से JDU के नीरज कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.

कर्नाटक (4 सीटें): कर्नाटक की सभी 4 विधान परिषद सीटों पर एनडीए (BJP + JDS) का पूरी तरह कब्ज़ा रहा है. यहां की 3 सीटों-उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट (शशिल नामोशी), पश्चिम स्नातक सीट (एस.वी. संकनूर) और दक्षिण-पूर्व स्नातक सीट (के.एम. सुरेश) पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है. वहीं, बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन सीट से JDS के प्रत्याशी ए.पी. रंगनाथ विजयी घोषित हुए हैं.

महाराष्ट्र (5 सीटें): महाराष्ट्र की सभी 5 विधान परिषद सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया जारी है और अभी किसी भी सीट का अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है. ताजा रुझानों के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर सीट से NCP (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार लगभग 11,000 वोटों से आगे चल रहे हैं. इसके अलावा पुणे शिक्षक सीट पर BJP, पुणे स्नातक सीट पर NCP (SP), नागपुर स्नातक सीट पर BJP (4,000 वोट) और अमरावती शिक्षक सीट पर शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं.

(इनपुट- आशीष/ शशिभूषण /विद्या/ नागार्जुन)

7:28 AM (एक घंटा पहले)

बिहार MLC चुनाव परिणाम :RJD, BJP और जन सुराज का खाता खुला, स्नातक सीटों पर सस्पेंस जारी

Posted by :- Kishor

बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों में से 4 शिक्षक निर्वाचन सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. पटना शिक्षक सीट से RJD के डॉ. संजीव (1057 वोट) और तिरहुत से BJP के नरेन्द्र सिंह (600 वोट) चुनाव जीत गए हैं.  सारण सीट पर BJP के बागी निर्दलीय राहुल राज ने 1815 वोटों से बाजी मारी, वहीं दरभंगा में 'जन सुराज' के सुरेश प्रसाद राय विजयी रहे. बाकी 4 स्नातक सीटों पर बैलेट वोटों की गिनती के कारण अंतिम नतीजों का इंतजार जारी है. पटना स्नातक सीट से JDU के नीरज कुमार बढ़त के बाद अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं.

7:26 AM (एक घंटा पहले)

लखनऊ खंड शिक्षक व स्नातक MLC चुनाव अपडेट

Posted by :- Kishor

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उमेश द्विवेदी आखिरी राउंड की मतगणना के बाद लगभग 5,000 मतों की मजबूत बढ़त बनाकर जीत के मुहाने पर खड़े हैं. इस मुकाबले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार काफी पिछड़ चुके हैं, जिससे उमेश द्विवेदी की जीत लगभग तय मानी जा रही है. दूसरी ओर, इसी क्षेत्र के लखनऊ खंड स्नातक सीट के लिए मतपत्रों की गिनती का सिलसिला अभी जारी है.  

Advertisement
7:12 AM (एक घंटा पहले)

पटना में नीरज कुमार आगे, नवल यादव पिछड़े

Posted by :- Kishor

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर जारी मतगणना के बीच राजधानी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के दिग्गज नेता नीरज कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं अनंत सिंह ने जन सुराज के जिस उम्मीदवार अनुज कुमार सिंहका समर्थन किया था वो पीछे चल रहे हैं. कोसी स्नातक सीट से भाजपा के एनके यादव और दरभंगा स्नातक सीट से बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश कुमार आगे चल रहे हैं. तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने बढ़त बनाई है.