सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) भाजपा (BJP) के एक वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार और पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के राजनीतिक सलाहकार के रूप में भी काम किया. 2014 के भारतीय आम चुनावों के दौरान, वह भाजपा की मीडिया टीम के सदस्यों में से एक थे (Sudhanshu Trivedi Political career).
2014 के आम चुनाव में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सुधांशु त्रिवेदी ने सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और अमित शाह के लिए चुनाव में प्रचार भी किया है. इतना ही नहीं, उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें राजस्थान की सामूहिक जिम्मेदारी दी गई थी.
उनका जन्म 20 अक्टूबर 1970 को लखनऊ में हुआ था (Sudhanshu Trivedi Born). उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डॉ. ए.पी.जे. से पीएच.डी. की उपाधि हासिल की. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की (Sudhanshu Trivedi Education) और महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालयों के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में संकाय सदस्य थे (Sudhanshu Trivedi Former Professor).
सुधांशु त्रिवेदी पंडारा रोड, नई दिल्ली में रहते हैं. उनकी शादी 8 मई 2009 को शालिनी तिवारी से हुई और उनका एक बेटा और एक बेटी है.
डीके ने मतपत्र से चुनाव कराने का समर्थन करते हुए कहा कि इसकी जरूरत है और एमएलसी चुनाव में मिले जनादेश की समीक्षा के बाद पार्टी नई कार्य योजना के साथ लौटेगी. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के 28-0 प्रदर्शन का हवाला देकर कहा कि खराब नतीजों की वजह ईवीएम, मतदाता सूची या मतपत्र नहीं, बल्कि जनसमर्थन की कमी है.
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लॉन्च करने के लिए कांग्रेस ने कई प्रयोग किए, लेकिन वे विफल रहे. त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब देश की संवैधानिक संस्थाओं और भारतीय संस्कृति को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.
भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से लॉन्च करने के लिए लगातार असफल प्रयोग कर रही है. सेंट स्टीफन कॉलेज से लेकर ब्रिटेन की कंपनियों तक और 2014 से 2024 के चुनावों तक, हर मोर्चे पर राहुल गांधी विफल रहे हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस देश की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाकर उन्हें स्थापित करने की कोशिश कर रही है.
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है, लेकिन देश के भीतर और बाहर की कुछ ताकतें इसे अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने इन ताकतों पर समाज बांटने, संस्थाओं पर सवाल उठाने और हिंसक संघर्ष के जरिए सत्ता परिवर्तन की साजिश रचने का आरोप लगाया.
बीजेपी का कहना है कि राष्ट्रपति की बात को राहुल गांधी गलत तरीके से पेश कर रहे हैं. बीजेपी ने कांग्रेस नेता के उस दावे को झूठ करार दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति ने चुनाव में धांधली के आरोपों से इनकार नहीं किया.
देश में चुनावी सरगर्मियों के बीच विपक्षी दल और विशेष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और सरकारी संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. इस गर्मागर्म बहस में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और विपक्ष के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. बहस के दौरान राहुल गांधी द्वारा इलेक्शन कमीशन और देश की अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठाए गए सवालों का भाजपा ने कड़ा जवाब दिया.
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर लोकतंत्र की हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कांग्रेस परिवार पर चार पीढ़ियों से लोकतंत्र का गला घोंटकर राजशाही चलाने का आरोप लगाया.
दुबई से इजरायल जा रहे विमान में यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार को लेकर कांग्रेस पार्टी की चुप्पी पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जय श्रीराम के नारे पर विवादित टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने शिव को गरीबों का देवता और श्रीराम को अमीरों का बताया. इस बयान के बाद बीजेपी ने उन पर समाज को बांटने का आरोप लगाया.
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी के राजनीतिक ज्ञान और समझ को पूरी तरह से शून्य करार दिया. त्रिवेदी ने पूर्व कैबिनेट सचिव टीएन शेषन और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी के दावों को खारिज किया. उन्होंने याद दिलाया कि कैसे कांग्रेस के समय में चुनाव आयोग पर दबाव बनाया जाता था.
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें भारतीय राजनीति का बुनियादी ज्ञान भी नहीं है. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी का यह दावा कि एंटी-इनकंबेंसी केवल बीजेपी के आने के बाद शुरू हुई है, पूरी तरह से गलत और हास्यास्पद है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि तमिलनाडु में 1967 के बाद से और पश्चिम बंगाल में 1977 के बाद से कांग्रेस कभी वापस नहीं आई है.
राहुल गांधी के चुनाव और वोटर लिस्ट से जुड़े आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने 2010 के बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को 4 सीटें मिली थीं और 234 सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी. त्रिवेदी ने राहुल गांधी के राजनीतिक ज्ञान और वोट चोरी के दावों पर भी सवाल उठाए.
बीजेपी ने 'झूठ की गूंज' नाम की एक वेबसाइट के बारे में बताया है, जिसमें वो राहुल गांधी के दावों को झूठा साबित करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस ने इसे बीजेपी का प्रोपेगेंडा करार देते हुए प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे सत्ता पक्ष की साजिश बताया.
PM मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए देश के संबोधन में 'दिमागी नक्सल' वाले बयान के बाद जमकर सियासत छिड़ गई है. पीेम मोदी के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि उन्हें दिमागी नक्सल होने पर गर्व है. जिसके बाद आज बीजेपी के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और चिदंबरम को घेरा.
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर निशाना साधा है. बीते दिन चिदंबरम ने दिमागी नक्सल होने पर गर्व जताया था. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हैरानी की बात है कि पीएम के बयान के तुरंत बाद यह सामने आ गया कि किसके दिमाग में नक्सल बैठा है.
लोकसभा से पारित होने के दूसरे दिन एंटी पेपर लीक राज्यसभा में लाया गया. इस बिल पर चर्चा करते हुए राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनुस्मृति का जिक्र किया. जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया. इस बीच बीजेपी के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मोर्चा संभाला और बाबा साहब की किताब को कोट करते हुए जवाब दिया. देखें पूरा Video.
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विश्व की प्रमुख IT कंपनियों के प्रमुख भारत में आए हैं जो यह दिखाता है कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में मुख्य संचालक और अग्रणी राष्ट्र बन रहा है.
बीजेपी प्रवक्ता सुधंशी त्रिवेदी ने कहा कि भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और इस क्षेत्र में देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डालता है. पहले ऐसे विचार व्यक्त किए जाते थे कि भारत के लोग नई तकनीक सीखने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन आज भारत डिजिटल भुगतान और ट्रांजेक्शन में विश्व में अग्रणी स्थिति में पहुंच चुका है.
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है. अंसारी ने महमूद गजनवी और लोदी वंश जैसे ऐतिहासिक आक्रांताओं को "हिंदुस्तानी लुटेरे" बताते हुए कहा कि इन्हें विदेशी नहीं, बल्कि भारतीय माना जाना चाहिए. बीजेपी ने इसे "बीमार सोच" करार देते हुए कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि यह बयान देश की स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला है.
BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने नेहरू परिवार के लंबे समय तक चल रहे नेतृत्व और उससे जुड़ी असफलताओं पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होनें बताया कि महमूद गजनी के सोमनाथ पर हमले के एक हजार वर्ष पूरे होने वाले ऐतिहासिक तथ्य और उसके विकृत इतिहास प्रस्तुत करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई.
BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होनें कहा कि भारत दुनिया के सबसे प्राचीन जीवित देशों में से एक है और डार्विन की सिद्धांत सर्वाइव ऑफ द फिटेस्ट से जुड़ा है. आगे उन्होनें और शासकों का जिक्र किया जिसमें मोहम्मद बिन कासिम, महमूद गजनी, मोहम्मद गौरी और मीर बाकी जैसे आक्रमणकारियों द्वारा देश पर हुए हमलों का जिक्र है.